फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Respect the Supreme Court, but Parliament has the right to amend the law: Krishnalal Panwar

सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन कानून में संशोधन करना संसद का हक : कृष्णलाल पंवार

Tue, 22 Apr 2025 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Respect the Supreme Court, but Parliament has the right to amend the law: Krishnalal Panwar
21सीटीके01 : परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते पंचायत एवं खनन मंत्
रोहतक। प्रदेश के पंचायत व खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार का कहना है कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के साथ पूरी न्यायपालिका का सम्मान करती हैं, लेकिन कानून में संशोधन करना संसद का हक है। कांग्रेस दुष्प्रचार करके वोट बैंक की राजनीति कर रही है। वह सोमवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का दिया बयान पढ़ा था। नेहरू का 27 जून 1961 को दिया यह बयान पहरा नंबर 11 पर अंकित है। बयान में नेहरू ने कहा था कि 1947 में देश आजाद हुआ। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने एससी व बीसी वर्ग को आरक्षण दिया। अब आरक्षण को खत्म किया जाए।
विज्ञापन

पंवार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल पंडित नेहरू का बयान पढ़ा था। राज्यसभा का सदस्य होने के नाते मैं उस समय सदन में था, साथ ही इस बात का गवाह हूं। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री के राज्यसभा में पढ़े गए नेहरू के बयान को एडिट करके देश में दुष्प्रचार शुरू कर दिया कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान खत्म हो जाएगा। हालांकि, देश की जनता ने कांग्रेस को हराकर उसे आईना दिखा दिया। पंवार ने कहा कि अब वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन बिल के नाम पर कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है, जबकि संविधान में अब तक हुए 106 में 75 संशोधन कांग्रेस ने किए हैं। वक्फ बोर्ड कानून संशोधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह 4 बजे तक जवाब दिया। इतनी लंबी बहस के बाद हुआ संशोधन रिकाॅर्ड तौर पर गिनीज ऑफ बुक में दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, प्रदेश में नहीं बिजली की कमी
प्रदेश की मंडियों के बाहर पड़े गेहूं के सवाल पर कैबिनेट मंत्री बोले- मौसम की वजह से एक साथ गेहूं की आवक मंडियों में पहुंच रही है, जबकि कई मंडियों में जगह कम है। इस कारण गेहूं बाहर सड़क पर डालना पड़ रहा है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार गेहूं का एक-एक दाना खरीदेगी। बिजली संकट के सवाल पर कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में किसी तरह का बिजली संकट नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त बिजली है। इस मौके पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मेयर रेणू डाबला व अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed