फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Respect Hindi by bringing it into practice: Prof. Subhash

व्यवहार में लाकर दें हिंदी को सम्मान : प्रो. सुभाष

Sun, 15 Sep 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 15 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Respect Hindi by bringing it into practice: Prof. Subhash
फोटो : 12रेवाड़ी। आईजीयू में हिंदी दिवस पर एकत्रित हुए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में हिंदी दिवस पर उत्सव उमंग का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो.र सुभाष चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने भाषा कौशल पर पकड़ मजबूत करने की अपील विद्यार्थियों से की। कहा कि दिवस विशेष पर ही नहीं बल्कि हिंदी को नियमित व्यवहार में लाकर हिंदी को सम्मान दें।
उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा का देश की अन्य बोली, भाषाओं के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है। हिंदी के पास ऐसे विपुल साहित्य की विशाल परंपरा है जो विश्व के पाठकों को आकर्षित करता है। आज इंटरनेट का लोकप्रिय माध्यम हिंदी है। डॉ. अमन ने ने बताया कि हिंदी प्रश्नोत्तरी, कविता पोस्टर, निबंध लेखन, कविता लेखन, भाषण, कविता पाठ प्रतियोगिताएं 26 सितंबर तक विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी। समापन पर 27 सितंबर को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. अर्चना ने कहा कि हम सब मां भारती की वरद संतान हैं। मां भारती का सच्चा सम्मान तभी होगा जब हिंदी को सच्चे अर्थों में राष्ट्रभाषा और राजभाषा के रूप में मजबूती से व्यवहार में प्रयुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में निराला ग्रुप प्रथम
हिंदी दिवस पर आयोजित हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सात टीमों के 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें प्रथम स्थान निराला ग्रुप (चंचल, मनीषा, प्रिया), द्वितीय स्थान प्रेमचंद ग्रुप (प्रिया,ज्योति ,पायल) और तृतीय स्थान पंत ग्रुप (सुनीता, लक्की, संजना) ने प्राप्त किया। संचालन डॉ. जागीर नागर और श्रीमती अभिलेख यादव ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed