फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Resolve to fight to end exploitation and discrimination

Rohtak News: शोषण और भेदभाव समाप्त कराने के लिए संघर्ष का संकल्प

Thu, 02 May 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 02 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Resolve to fight to end exploitation and discrimination
रोहतक। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बुधवार को स्थानीय मानसरोवर पार्क में सरकार के खिलाफ मजदूर संगठन सीटू सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, किसान संघ, जनवादी महिला संगठन इन सभी संघों की हिस्सेदारी से नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। मई दिवस मजदूरों के संकल्प लेने का दिन होता है। इस संकल्प सभा की अध्यक्षता सीटू जिला उपाध्यक्ष सतबीर पाकसमा, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला प्रधान रामनिवास सैनी ने सयुंक्त रुप से की।
विज्ञापन

संकल्प सभा में प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, कर्मचारी नेता जयबीर चहल और किसान नेता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 1886 में आठ घंटे काम की मांग पर शिकागो में मजदूरों की हड़ताल पर पुलिस फायरिंग में शहीद हुए सात श्रमिकों की याद में हर वर्ष दुनिया के सभी देशों में मई दिवस मनाकर मजदूर वर्ग पूंजीवादी शोषण और भेदभाव को समाप्त कराने के लिए संघर्ष का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ इन्होनें कहा भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों की तिजोरी भरकर आम जनता के शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के अधिकारों को हानि पहुंचा रही है। सरकार श्रम कानूनों में बदलाव करके मजदूरों के आठ घंटे के काम के अधिकार और न्यूनतम वेतन के कानून को भी खत्म करना चाहती है। संकल्प सभा का संचालन धर्मवीर हुड्डा ने किया। इस मौके पर मंजीत पांचाल, नरेश सिवाच, संदीप जांगड़ा, किसान नेता सुमित, प्रीत सिंह, भवन निर्माण कामगार यूनियन के सुरेश यादव और श्याम सुंदर, आशा वर्कर यूनियन की अनिता भाली और सोनिया, महिला नेत्री जगमति सांगवान राजकुमारी दहिया, ग्रामीण चौकीदार सभा के भगत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed