फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Resist to use the low quality materials

घटिया सामग्री लगाने का विरोध

Sun, 01 Dec 2013 10:20 PM IST
निजामपुर (नारनौल)/ब्यूरो।
निजामपुर (नारनौल)/ब्यूरो। Updated Sun, 01 Dec 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
Resist to use the low quality materials
हरियाणा के नारनौल में गांव निजामपुर में नाबार्ड के तहत बनाए जा रहे बुस्टिंग स्टेशन के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई बलजीत सिंह से शिकायत कर निर्माण पर रोक लगाने और दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।

ग्राम सरपंच मंजू देवी के  ससुर रोहताश, पूर्व सरपंच अतर सिंह, नलवाटी विकास समिति के उपप्रधान हरि सिंह, भगत सिंह, मान सिंह, जगदीश, बजरंग लाल, कंवर सिंह, लख्मीचंद, दलीप सिंह, बृजलाल, चंदगीराम और लीलाराम ने बताया कि निजामपुर में नाबार्ड की ओर से जनस्वास्थ्य विभाग के बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें ठेकेदार निम्न स्तर की ईंटों का इस्तेमाल कर रहा है। जो गलत है? यदि ऐसा हुआ तो न केवल सरकारी धनराशि का दुरुपयोग होगा बल्कि यह पेयजल योजना भी अधर में लटक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को पेयजल मिलने में भी देरी होगी। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई को मामले से अवगत कराते हुए मौके पर आकर ईंटों की जांच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed