{"_id":"5fee333e8ebc3e3b6d3f8d48","slug":"residents-immersed-in-new-year-celebration-rohtakcity-news-rtk588842469","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में डूबे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न में डूबे शहरवासी
विज्ञापन
पावर हाउस चौक के पास नव वर्ष के जश्न में झूमते युवा। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। नए साल के स्वागत में वीरवार रात पूरा शहर जश्न में डूबा रहा। घड़ी की सुइयों ने रात के 12 बजने का संकेत दिया और आसमान आतिशबाजी से जगमग हो उठा। कोरोना और कड़ाके की ठंड में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ व देर रात तक नये साल के स्वागत में शहरवासी झूमते रहे।
शहर के होटलों, रेस्तरां, क्लब व बार में रॉक बैंड की प्रस्तुतियों ने रोहतकवासियों को खूब झूमाया। गीत और संगीत का क्रम देर शाम शुरू हुआ और रात 12 बजने के बाद भी चलता रहा। इबोला फैमिली लाउंज, स्काई बार ऐंड लाउन्ज, फोनिक्स होटल ऐंड बार व रेड चैरी रेस्तरां में अलग ही रौनक देखने को मिली। एक से बढ़कर एक आकर्षक झालरों, रंग-बिरंगी लाइटों से सजे होटलों व क्लबों में देर रात तक पार्टियों का दौर चलता रहा। नये साल के स्वागत में कोई भी पीछे नहीं रहा। शहर के अधिकतर घरों, पीजी व होस्टलों में भी डीजे की धुन पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। लोगों ने एक साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया और एक-दूसरे के गले मिलकर नए साल की बधाई दी।
------------------------------
सुबह से ही चढ़ने लगा था सुरूर
नये साल के स्वागत का असर सुबह से ही दिखाई देने लगा था। युवाओं ने पार्कों व तिलियार झील पर जाकर खूब मस्ती की। साथ ही बोटिंग कर पुराने साल को अलविदा कह यादगार बनाया। दोपहर से शाम तक शहर के रेस्तरां में खूब भीड़ उमड़ी। कहीं कपल एंट्री पर 30 प्रतिशत की छूट तो कहीं फैमिली संग पहुंचने पर 40 प्रतिशत की छूट दी गई। रेस्तरां में मिली आकर्षक छूट का लाभ युवाओं ने खूब उठाया।
विज्ञापन
---------------------------
आकर्षक रहा 2021 व गो कोरोना का केक
नये साल का स्वागत कुछ अलग व खास तरह से करने के लिए हर कोई बेकरार रहा। कोरोना काल के तनाव भरे माहौल के बावजूद अधिकतर युवाओं ने पहले से ऑर्डर किए हुए केक काटकर खुशी मनाई। केक की बेकरी पर दोपहर से देर रात तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। एक दिन पहले केक का ऑर्डर देने वाले युवाओं ने अधिकत्तर 2021 व कोरोना गो बैक की छाप वाले केक पसंद किए।
--------------------------
कोरोना व ठंड पर भारी पड़ा नये साल का उत्साह
ठंड के बावजूद भी शहरवासियों की भीड़ देर रात तक सड़कों पर उमड़ी रही। पुराने शहर, ओमेक्स सिटी, सनसिटी, डी पार्क, नये बस स्टैंड के पास के इलाकों में देर रात तक जश्न चलता रहा। शहर के सेक्टरों व कई कॉलोनियों में भी देर रात तक जश्न का माहौल रहा। कोरोना काल में सामाजिक दूरी व मास्क को दरकिनार कर युवाओं ने जमकर नए साल का लुत्फ उठाया।