फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Resident doctors expressed anger by forming a human chain

Rohtak News: रेजिडेंट डॉक्टरों ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया रोष

Sun, 18 Aug 2024 04:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Resident doctors expressed anger by forming a human chain
17सीटीके18..पीजीआई में प्रदर्शन करते रेजिडेंस डाॅक्टर। संवाद
रोहतक। सुरक्षा की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बर्बरता और हत्या के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टर एकजुट और गुस्से में हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने शनिवार को आईएमए, इंटर्न व विद्यार्थियों ने मिलकर रोष मार्च निकाला। साथ ही नुक्कड़ नाटक कर अन्याय के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया। मार्च में एचएसएमटीए ने भी भाग लिया। रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि वह मरीज की जिंदगी को खतरे से निकालने में सफल हो जाते हैं, लेकिन खुद की जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम पर कभी भी हमला हो जा रहा है। हमारी हत्या हो रही है। यह हर हाल में बंद होना चाहिए। चिकित्सकों को सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए। रेजिडेंट डॉक्टरों ने शनिवार को भी अपनी मांग दोहराई कि बिना सुरक्षा काम नहीं। चिकित्सकों ने ओपीडी में मानव श्रृंखला बनाकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

इस दौरान ये नारे लगाए
-सुनो द्रोपदी अब शस्त्र उठालो, गोविंद नहीं आएंगे।
-मां दुर्गा हम शर्मिंदा हैं, बंगाल में कातिल जिंदा हैं।
-सुनो डॉक्टर की पुकार अपनी सुरक्षा के लिए हैं लाचार

-चिकित्सकों को भी जीने का है हक
-सुरक्षा नहीं तो काम नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed