फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Report sought from SP in murder case

Rohtak News: हत्या के मामले में एसपी से रिपोर्ट तलब

Sat, 09 Mar 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Report sought from SP in murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रोहतक जिले के सांपला में हमलावरों के गोली मारकर व्यक्ति की हत्या के मामले में गृहमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया। मृतक के परिजनों को सुरक्षा देने के निर्देश रोहतक के एसपी को दिए। इसके साथ ही एसपी से मामले की जांच रिपोर्ट भी तलब की।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शुक्रवार को अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान रोहतक से परिवार के साथ आए फरियादी ने गृहमंत्री को बताया कि उसके बड़े भाई की गोली मारकर हत्या 31 जनवरी को कर दी थी। सांपला थाने में एफआईआर दर्ज है, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इनसे उन्हें जान का खतरा है। इसी प्रकार झज्जर से आए फरियादी ने गृहमंत्री को बताया कि उसके बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी, मगर पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। इसके बावजूद अब तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर संज्ञान लेते गृह मंत्री ने झज्जर एसपी से अब तक मामला दर्ज करने में हुई देरी की रिपोर्ट तलब की, साथ ही मामले में कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed