{"_id":"614a31df8ebc3e3ee67ebdb4","slug":"religious-books-magazines-and-newspapers-will-be-available-in-electricity-corporation-s-e-library-rohtak-news-rtk624732297","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम की ई-लाइब्रेरी में मिलेंगी धार्मिक पुस्तकें, मैग्जीन और अखबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम की ई-लाइब्रेरी में मिलेंगी धार्मिक पुस्तकें, मैग्जीन और अखबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के विधानसभा क्षेत्र के गांव काछवा में बनी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की तर्ज पर बिजली निगम भी गांव भाली व पटवापुर में ई-लाइब्रेरी बनवा रहा है। इस दौरान प्रत्येक पर 20-20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका शुभारंभ हरियाणा-डे पर एक नवंबर को किया जाएगा। ई-लाइब्रेरी की निगरानी के लिए गांव पंचायतों की ओर से दो महिलाएं मानदेय पर रखी जाएंगी।
सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी) के तहत बिजली निगम को प्रदेश में 21 ई-लाइब्रेरी बनवानी है। अब उच्चाधिकारियों ने ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के तहत रोहतक के गांव भाली व गांव पटवापुर में आधुनिक ई-लाइब्रेरी बनवाना शुरू कर दिया है। पूरी तरह से वातानुकूलित आधुनिक ई-लाइब्रेरी में हर वर्ग बौद्धिक वर्ग की पाठ्य सामग्री होगी। इसमें एनसीईआरटी, हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई समेत कई बोर्ड की किताबें होंगी। बड़ों के लिए अखबार, मैग्जीन के अलावा धार्मिक पुस्तकें, उपन्यास, कहानियों की किताबें होंगी।
निशुल्क मिलेगी वाईफाई की सुविधा
ई-लाइब्रेरी में उच्च अध्ययन अथवा जानकारी जुटाने के लिए व्यवस्था होगी। इसमें कंप्यूटर स्थापित रहेंगे। यदि कोई व्यक्ति लैपटॉप लेकर यहां आता है तो उसे निशुल्क वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश पर बिजली निगम सीआरएस के तहत शिक्षा की अलख जगाएगा।
विज्ञापन
‘शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा को बनाना है अग्रणी’
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि बिजली निगम चाहता है कि हरियाणा खेलकूद के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी रहे। इसलिए ही गांवों के विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने के लिए ई-लाइब्रेरी बनवाई जा रहीं हैं।
सीआरएस के तहत बिजली निगम को प्रदेश में 21 ई-लाइब्रेरी बनवानी है। अभी तक मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के गांव काछवा में ही बनी है। रोहतक में दो लाइब्रेरी गांव भाली व पटवापुर में बनाई जा रहीं हैं, जिनको हरियाणा-डे पर शुरू किया जाएगा।
-अश्वनी कुमार रहेजा, चीफ इंजीनियर बिजली निगम