{"_id":"66ce5d991da5ebadab0b7b64","slug":"relief-to-people-due-to-8-mm-rain-weather-is-pleasant-rohtak-news-c-17-roh1020-492291-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 8 एमएम बारिश से लोगों को राहत, माैसम खुशनुमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 8 एमएम बारिश से लोगों को राहत, माैसम खुशनुमाम
विज्ञापन
रोहतक। सोमवार देर रात आठ एमएम की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी और उमस से लोगों ने राहत मिली, साथ ही बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ तेज धूप खिली। गर्मी और उमस ने परेशान किया।
राजीव गांधी स्टेडियम में खिलाड़ी धूप से खुद को बचाते नजर आए। वहीं किसान भी अच्छी बारिश के इंतजार में हैं। आठ एमएम बारिश ने सूख रही खेतों की नमी बनाए रखने का काम किया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। हवा 9 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से चली।
हल्की सी बारिश में गांधी कैंप, पटेल नगर, नए बस स्टैंड के पास वाली गली और टीबी अस्पताल के सड़क किनारे जलभराव हो गया। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन पर चालकों परेशानियों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
किसानों को अच्छी बारिश की दरकार
इस बार मानसून उम्मीद से कम बरसा है। ऐसे में किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है। इस बार बारिश न होने से बिजाई काफी कम हुई है। अब फसल की बढ़ोतरी के लिए पानी की आपूर्ति सिर्फ बारिश से ही पूरी हो सकती है। नहरी पानी से धान की फसल के जरूरत इतना जलापूर्ति नहीं हो सकती है।व