फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relief from budget... Hospital beds will be increased from 100 to 200, state-of-the-art equipment will be available

Rohtak News: बजट से राहत... अस्पताल में 100 से बढ़ाकर किए जाएंगे 200 बिस्तर, अत्याधुनिक उपकरण मिलेंगे

Tue, 18 Mar 2025 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Relief from budget... Hospital beds will be increased from 100 to 200, state-of-the-art equipment will be available
फोटो-17सीटीके42 ​सिविल अस्पताल रोहतक। स्रोत: सोशल मीडिया
प्रदेश सरकार ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इसमें जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। सरकार ने 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल को 200 बिस्तर का बनाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में सभी अत्याधुनिक उपकरण भी मुहैया कराए जाएंगे। इसके अलावा जिले में चार ट्रामा सेंटर, 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट, नई एंबुलेंस भी दी जाएंगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बजट में सरकार ने अगले दो साल में नागरिक अस्पताल को 200 बेड का सर्वाेत्तम अस्पताल बनाने का लक्ष्य रखा है। इससे जिले के लोगों को पहले से बेहतर उपचार की सुविधा मिल पाएगी। यहां बीमारी की जांच के लिए सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, ब्लड एनालाइजर, डिजिटल एक्स-रे की सुविधा दी जाएगी। इनके लिए पीजीआई नहीं जाना होगा। मरीजों के परिजनों को भी अस्पताल में राहत मिलेगी। इनकी आश्रय सुविधा के लिए अस्पताल में निजी कमरे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बजट में किए गए प्रावधान के अनुसार, जिले में हाईवे के साथ लगते स्वास्थ्य केंद्रों पर ट्राॅमा सेंटर बनाए जाएंगे। इनमें सांपला, कलानौर, महम, लाखन माजरा के स्वास्थ्य केंद्र शामिल किए गए हैं। इससे हादसे में घायलों को जल्द इलाज मिल सकेगा। समय पर इलाज मिलने से लोगों के जीवन की रक्षा हो सकेगी। जिला स्वास्थ्य विभाग को नई एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मददगार साबित होंगी।


सिविल अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट
सिविल अस्पताल में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। इसमें मरीजों को इंसेटिव केयर यूनिट (आईसीयू) आइसोलेशन वार्ड, आइसोलेशन रूम, एमसीएच, हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) आपातकालीन यूनिट, ऑपरेशन थिएटर, लेबर डिलीवरी रिकवरी रूम (एलडीआर) की सुविधाएं दी जाएंगी। इससे गंभीर बीमार या घायल मरीज को इन सुविधाओं के लिए पीजीआई रेफर नहीं करना होगा।

मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाईं
जिले के कई सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। इसे दूर करने के लिए सरकार ने एमबीबीएस की 1482 सीटें बढ़ाने का प्रावधान किया है। इससे अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर होगी।


सरकार ने बजट में जिले के लोगों को कई स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी है। इसका फायदा जिले के लोगों को मिलेगा। सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को अच्छा इलाज मिल सके। बजट में सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा है।
- डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed