फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relief... Drinking water will be available twice in the city from today, irrigation department released 450 cusecs of water

Rohtak News: राहत... शहर में आज से दो समय मिलेगा पेयजल, सिंचाई विभाग ने छोड़ा 450 क्यूसेक पानी

Wed, 12 Mar 2025 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Relief... Drinking water will be available twice in the city from today, irrigation department released 450 cusecs of water
11सीटीके04 सोनीपत रोड ​स्थित जलघर-1 के लिए वाटर चैनल की सफाई करते मजूदर। संवाद
रोहतक। होली पर्व पर शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जनस्वास्थ्य विभाग बुधवार से दो समय पेयजल आपूर्ति देगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने नहर में 450 क्यूसेक पानी छोड़ा है। नहर में पानी नहीं आने से पिछले करीब दस दिन से कटौती के साथ एक समय ही पेयजल सप्लाई दी जा रही थी। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। होली पर्व पर भी जल संकट गहराने की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने बीएसबी नहर में छोड़ा पानी
शहर में पिछले कुछ दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में 18 फरवरी व बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर में 26 फरवरी से जलापूर्ति बंद है। इस कारण शहरवासियों को सिर्फ एक समय कटौती के साथ पानी मिल रहा है। विभाग को व्यवस्था बनाने के लिए पानी की राशनिंग करनी पड़ रही है। अब बुधवार से फिर से दो समय पानी दिया जाएगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की मांग पर सिंचाई विभाग ने बीएसबी नहर में करीब 450 क्यूसेक पानी छोड़ा है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मयंक ने बताया कि जलघर-2 व 4 में नहरी पानी की आपूर्ति हो रही है, इसलिए झज्जर रोड स्थित जलघर-2 व 4 के तहत आने वाले बूस्टिंग स्टेशनों के जरिए कॉलोनियों में दो समय पेयजल आपूर्ति होगी। जेएलएन स्थित जलघर-3 में नहरी पानी आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। इससे संबंधित कॉलोनियों में भी दो समय पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर... वाटर चैनल की सफाई होने के चलते 68 कॉलोनियों को मिलेगा सिर्फ एक समय पानी
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई भूदेव मुदगिल ने बताया कि वाटर चैनल की सफाई की जा रही है, इसलिए सोनीपत रोड स्थित जलघर-1 में नहरी पानी की आपूर्ति बंद है। इसके चलते कॉलोनियों में एक समय ही पानी सप्लाई किया जाएगा। जलघर-1 के तहत करीब 7 बूस्टिंग स्टेशन हैं। इनके जरिए करीब 68 कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। वाटर चैनल की सफाई में कई दिन लग सकते हैं। ऐसे में संबंधित कॉलोनीवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शहर के मुख्य बड़े जलघर

स्थान : जलघर :: बूस्टिंग स्टेशन

सोनीपत रोड : जलघर-1 :: 7

झज्जर रोड : जलघर-2 :: 7

नजदीक जेएलएन नहर : जलघर-3 :: 8

देव कॉलोनी : जलघर-4 :: 1

नहरी विभाग ने बीएसबी नहर में पानी छोड़ा है। अब शहरवासियों को दो समय जलापूर्ति दी जाएगी। जलघर-1 के लिए वाटर चैनल की सफाई होने के चलते संबंधित इलाकों में अभी एक समय ही पानी सप्लाई किया जाएगा।

- अनिल रोहिला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।

जनस्वास्थ्य विभाग की मांग पर भालौठ सब ब्रांच नहर में करीब 450 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। साथ ही, जेएलएन नहर में 15 मार्च को पानी छोड़ा जाएगा।
- अरुण मुंजाल, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।

11सीटीके04 सोनीपत रोड स्थित जलघर-1 के लिए वाटर चैनल की सफाई करते मजूदर। संवाद

11सीटीके04 सोनीपत रोड स्थित जलघर-1 के लिए वाटर चैनल की सफाई करते मजूदर। संवाद

11सीटीके04 सोनीपत रोड स्थित जलघर-1 के लिए वाटर चैनल की सफाई करते मजूदर। संवाद

11सीटीके04 सोनीपत रोड स्थित जलघर-1 के लिए वाटर चैनल की सफाई करते मजूदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed