फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rehris and stalls are being set up on the road up to 15 feet

Rohtak News: सड़क पर 15 फीट तक लग रहीं रेहड़ियां व फड़ियां

Sun, 12 Oct 2025 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Rehris and stalls are being set up on the road up to 15 feet
महम में शहरवासियों से मिलते भाजपा नेता दीपक हुड्डा। संवाद
महम। कस्बे के रोहतक रोड, आजाद चौक से लेकर क्रांति चौक, पुराना बस स्टैंड व भिवानी स्टैंड पर दुकानदार अपनी दुकान से 15 से 20 फीट आगे तक रेहड़ियां व फड़ियां लगवाने लगे हैं। इनसे रोजाना किराया भी वसूलते हैं। इस कारण सड़कें तंग हो गई हैं। त्योहार पर लोगों की भीड़ के चलते जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने यह समस्या शनिवार को भाजपा के प्रत्याशी रहे अर्जुन अवाॅर्डी एवं भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के सामने रखी। जनता दरबार लगाकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं। नगर पालिका के मनोनीत पार्षद ऋषि भारद्वाज ने बताया कि शहर की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण की है। नपा की ओर से निकाले गए नालों पर कुछ दुकानदारों व मकान मालिकों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड से लेकर क्रांति चौक तक, आजाद चौक से लेकर धर्मकांटा तक व भिवानी रोड पर रेहड़ियां लगने से दिनभर जाम की स्थिति रहती है। शहरवासियों ने अलग-अलग समस्याएं उन्हें बताईं। इसके बाद उन्होंने भैणी भैरो व बहलबा में भी जन समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता दीपक हुड्डा का कहना है कि जनता की जो भी समस्या होगी, उसका समाधान किया जाएगा। जनता दरबार अभियान लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से महम क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस मौके पर मनोनीत पार्षद मीना वाल्मीकि, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जोगिंदर गिरोत्रा, वेद प्रकाश धवन सहित अन्य शहरवासी मौजूद रहे।
फोटो01 शहरवासियों की समस्या सुनते भाजपा नेता दीपक हुड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed