फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Registration camp organized for assistive devices and equipment for senior citizens

Rohtak News: वरिष्ठ नागरिकों को सहायक यंत्र और उपकरण के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित

Mon, 16 Oct 2023 07:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 16 Oct 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Registration camp organized for assistive devices and equipment for senior citizens
रोहतक। जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निशुल्क वितरण के लिए सोमवार को पंजीकरण शिविर लगाया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्का) की ओर से केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जिले में 21 अक्तूबर तक निर्धारित स्थानों पर पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि गांधी नगर स्थित अर्पण मानसिक बाल विकलांग संस्था में सोमवार को रोहतक खंड के ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगजनों एवं वृद्धों के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में पहिया कुर्सी के लिए 22, बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल के लिए 18, श्रवण मशीन के लिए 34, कृत्रिम अंग के लिए 13, ट्राइसाइकिल के लिए 19, बैशाखी के लिए 20, छड़ी के लिए 39, बेल्ट के लिए 21, नी-ब्रेस के लिए 52 तथा स्टूल सहित चेयर के लिए 2 ने पंजीकरण करवाया। तीन साल के अन्दर एलिम्को से सुविधा लेने वाले दिव्यांगजन एवं वृद्धजन इन पंजीकरण शिविरों में पंजीकरण के लिए पात्र नहीं है।
विज्ञापन



महम व लाखनमाजरा खंडों के लिए पंजीकरण शिविर आज महम में
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि महम व लाखनमाजरा खंडों के दिव्यांगजनों व वृद्धजनों के लिए मंगलवार को महम स्थित नगरपालिका कार्यालय, कलानौर खंड के लिए 18 अक्तूबर को कलानौर स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन आश्रम, सांपला खंड के लिए 19 अक्तूबर को सांपला रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित सेठ कंठूमल बंसल धर्मशाला, रोहतक खंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 20 अक्तूबर को स्थानीय गांधी नगर स्थित अर्पण मानसिक बाल विकलांग संस्था तथा 21 अक्तूबर को रोहतक जिले के शेष अन्य सभी दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए स्थानीय गांधी नगर स्थित अर्पण मानसिक बाल विकलांग संस्था में पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed