फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Regional manager of private bank beaten with belt, case registered

Rohtak News: निजी बैंक के रीजनल मैनेजर को बेल्ट से पीटा, केस दर्ज

Sun, 01 Sep 2024 05:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Regional manager of private bank beaten with belt, case registered
महम। कस्बे के एक निजी बैंक के रीजनल मैनेजर की घेरकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। शिकायत में सुमित निवासी फरमाना बादशाहपुर ने बताया कि वह गोहाना मोड़ पर स्थित एक निजी बैंक में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह फील्ड में आता-जाता रहता है। 7 जून को गांव में ही पड़ोस के युवकों ने उसके साथ झगड़ा किया था। पंचायत में राजीनामा होने के बाद भी युवक उससे रंजिश रखे हुए थे। 28 अगस्त की शाम साढ़े चार बजे वह गोहाना मोड़ के पास पैदल जा रहा था। सामने से चार-पांच युवक आए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि उसे बेल्ट से पीटा गया। इस दौरान उसकी आंख व चेहरे पर चोटें आईं हैं। लोग एकत्रित होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर फरमाना गांव के ही निशांत, बिल्लू, टिंकू, काला उर्फ भूतिया व 2 से 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed