फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   RedBall Sports Arena MoU signed between India and Norwegian Cricket Federation

Rohtak News: रेडबॉल स्पोर्ट्स एरिना भारत और नॉर्वेजियन क्रिकेट फेडरेशन के बीच एमओयू हुआ

Wed, 19 Mar 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
RedBall Sports Arena MoU signed between India and Norwegian Cricket Federation
18सीटीके24-रेडबॉल स्पोर्ट्स एरिना में पत्रकारों से बातचीत करते नॉर्वेजियन क्रिकेट फेडरेशन के अध
रेडबॉल स्पोर्ट्स एरिना रोहतक और नॉर्वेजियन क्रिकेट फेडरेशन ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच क्रिकेट प्रतिभाओं का विकास, खिलाड़ियों की उन्नति और दोनों संगठनों के बीच जुड़ाव को बढ़ावा देना है। इसके लिए मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसके बाद एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

रेडबॉल स्पोर्ट्स एरिना के प्रतिनिधि सोनू मलिक ने कहा नॉर्वेजियन क्रिकेट फेडरेशन रेडबॉल स्पोर्ट्स एरिना की सुविधाओं का उपयोग अपने युवा, महिला और वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए करेगा। रेडबॉल स्पोर्ट्स एरिना नॉर्वेजियन दल के लिए प्रशिक्षण आवास और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों को यूरोपीय लीगों में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि 2018 में रेडबॉल स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड 2018-2019 में शुरू किया था। इसको शुरू करने का उद्देश्य था कि हमारे युवा खिलाड़ी क्रिकेट में आगे जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले रोहतक के खिलाड़ी खेलने के बाहर जाते थे। उन्होंने बताया कि इस ग्राउंड में मंगलवार को मैच चल रहा इसमें आईपीएल के तीन-चार खिलाड़ी खेल रहे हैं। यह इस ग्राउंड की उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि रेडबॉल स्पोर्ट्स एरिना के खिलाड़ी नॉर्वे और यूरोप में क्रिकेट खेलने के लिए जाएंगे, जिससे उन्हें वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों का चयन नॉर्वेजियन क्रिकेट फेडरेशन के साथ समन्वय में किया जाएगा। नॉर्वेजियन क्रिकेट फेडरेशन के अधिकारी युसुफ ने कहा, हम रेडबॉल स्पोर्ट्स एरिना की सुविधाओं और उनके समर्थन से बहुत प्रभावित हैं। यह समझौता हमारे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने और भारतीय क्रिकेट संस्कृति का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed