फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Recovery man shot in Titouli, admitted to PGI in critical condition

टिटौली में रिकवरी मैन को मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल

Sat, 06 Aug 2022 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
Recovery man shot in Titouli, admitted to PGI in critical condition
शीला बाईपास पर कार्यालय खोलकर बैंकों के लिए रिकवरी का कार्य करने वाले टिटौली के युवक 29 वर्षीय सोमबीर उर्फ धोलू को शुक्रवार रात को करीब पौने दस बजे एक युवक ने गांव में गोली मार दी। उसे लहूलुहान हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

टिटौली गांव निवासी रवि ने बताया कि उसका भाई सोमबीर रिकवरी मैन के तौर पर काम करता है। शीला बाईपास के पास उसका कार्यालय है। दोनों भाई सुबह घर आते हैं और शाम को वापस जाते हैं। उसका भानजा आया हुआ था, जिसकी पड़ोस के युवक से कहासुनी हो गई थी। शाम को करीब आठ बजे वे घर गए तो पड़ोसी घर आकर परिजनों को धमका रहे थे। उस समय तो मामला शांत हो गई। रात करीब पौने 10 बजे उसका भाई सोमबीर घूमने के लिए गली में चली गया। एक जगह बैठकर मोबाइल चला रहा था। तभी एक युवक आया और गोली मार दी। गोली कंधे के पास व बाजू में लगी। तत्काल वह उसे बाइक पर रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है। देर रात तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed