{"_id":"63da7ab5951dea4b3225f747","slug":"reaction-on-the-budget-every-section-hopes-for-relief-from-the-general-budget-rohtak-news-c-17-roh1019-53565-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट पर प्रतिक्रिया: आम बजट से हर वर्ग को राहत की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट पर प्रतिक्रिया: आम बजट से हर वर्ग को राहत की आस
विज्ञापन
आय सीमा बढ़ाने, जीएसटी के सरलीकरण की आस
सरकार के आम बजट से हर वर्ग को राहत की उम्मीद, बोले-महंगाई रोकने के प्रयास करे सरकार
रोहतक। केंद्र सरकार के आम बजट से समाज के हर वर्ग को राहत की आस है। वेतन भागी आय सीमा बढ़ाने की उम्मीद लगाए हैं तो व्यापारी वर्ग जीएसटी के सरलीकरण की। किसानों को भी डीजल और खाद में सब्सिडी की आस लगी है। लोगों ने सरकार को रसोई गैस पर सब्सिड़ी देने और मंहगाई रोकने के लिए ठोस प्रयास करने की सलाह भी दी है। रेल परिवहन में भी बड़े सुधार की गुंजाइश है।
महंगाई बढ़ रही है। इसलिए वेतन भोगियों को आय सीमा बढ़ानी चाहिए। जीएसटी को प्रबंधन योग्य बनाया जाए। सरकार टैक्स के साथ जीएसटी के रूप में दोहरा टैक्स वसूल रही है। इससे चीजें महंगी हो गई हैं। घरेलू गैस के दाम बढ़ने से रसाेई का बजट प्रभावित हुआ है। नए बजट में महंगाई कम करके राहत दी जानी चाहिए।
डॉ. अरुणा तनेजा, प्राचार्य।
बजट में सरकार महंगाई का समाधान करे। खाने पीने का सामान ही नहीं, रसोई में प्रयोग होने वाली कुकिंग गैस भी सस्ती होनी जरूरी है। खाद्य सामग्री को इससे पूरी तरह स्वतंत्र रखा जाए। टैक्स से महंगाई और बढ़ेगी और आम आदमी पर बोझ और अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन
रूपांशी, गृहिणी।
सरकार से नए बजट में व्यापारियों के लिए राहत देने का प्रावधान किए जाने की उम्मीद है। इसमें सबसे बड़ी उम्मीद टैक्स कम करने से है। जीएसटी में कमी से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही जीएसटी का सरलीकरण किया जाए। इससे कर चुकाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
हेमंत बख्शी, व्यापारी।
किसान के लिए बजट में अच्छी योजना लाई जाने का प्रावधान हो। रेल परिवहन से राहत की आस है। इससे व्यापारी व आम आदमी दोनों लाभांवित होंगे। आर्थिक रूप से तेजी लाने का बजट में प्रावधान हो। देश में कर एक समान हों। फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को लाभ में लाने के लिए स्थानीय कर समाप्त किए जाएं।
हर्ष गिरधर, व्यापारी।