फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ravindra alias Binder was murdered at the behest of Mohit alias Maya, two shooters arrested

Rohtak News: मोहित उर्फ माया के इशारे पर हुई रवींद्र उर्फ बिंदर की हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ravindra alias Binder was murdered at the behest of Mohit alias Maya, two shooters arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सुनारिया गांव में हुए रवींद्र उर्फ बिंदर हत्याकांड का खुलासा हो गया है। गांव के युवक मोहित उर्फ माया के इशारे पर छह साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए रवींद्र की हत्या की गई। पुलिस ने दो शूटर डीघल निवासी अनिल व कमला नगर निवासी मुकुल को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सीआईए टू ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। एक आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित है।
सीआईए टू प्रभारी एसआई आजाद नैन ने बताया कि 22 मार्च को सुनारिया कलां गांव के युवक रवींद्र उर्फ बिंदर को किसी ने गोली मार दी। उसका शव पीजीआई के ट्रामा सेंटर में है। पुलिस ने बिंदर के पिता दिलबाग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस की जांच में पता चला कि रवींद्र गांव में खेतीबाड़ी के साथ फाइनेंसर के तौर पर भी काम करता था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य मामले भी दर्ज हैं। सीआईए टू ने मामले की जांच करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी मुकुल निवासी बलियाना, जिला झज्जर हाल कमला नगर व अनिल उर्फ काला निवासी डीघल को जेएनएल नहर, झज्जर रोड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व चोरी के करीब छह मामले भिवानी, रोहतक व झज्जर में दर्ज हैं। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर विजय नगर निवासी युवक पर जानलेवा हमला कर पैसे छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। यह केस शिवाजी कॉलोनी थाने में दर्ज है, जिसमें आरोपी मुकुल पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का बदला लेने के लिए करवाई हत्या
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि 2018 में गांव सुनारिया में एक युवक की हत्या हुई थी, जिसमें रवींद्र भी गिरफ्तार हुआ था। 2021 से जमानत पर आ गया। इसके अलावा भी रवींद्र का आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। 2018 मे हुई हत्या के मामले में ही रवींद्र व मोहित उर्फ माया की आपस में दुश्मनी हुई थी।

इसी बात की रंजिश रखते हुए मोहित ने साथियों के साथ रवींद्र की हत्या करने की साजिश रची। आरोपी मोहित के कहने पर उसके साथी अक्षय ने रवींद्र की मुखबरी की। आरोपी अनिल व मुकुल ने रवींद्र की गोली मारकर हत्या की। वारदात में शामिल रहा आरोपी मोहित, अक्षय व अन्य फरार चल रहे है। मुकुल व अनिल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed