{"_id":"68911b34f81d1e1ad7043220","slug":"rating-of-31-registries-enrolled-from-new-registered-kila-road-vastushastra-adarsh-nagar-and-onecity-is-less-than-rohtak-news-c-17-roh1019-702927-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नए कलेक्टर रेट से हुईं 31 रजिस्ट्री, किला रोड, जींद बाईपास, आदर्श नगर व वनसिटी का रेट सिफारिश से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नए कलेक्टर रेट से हुईं 31 रजिस्ट्री, किला रोड, जींद बाईपास, आदर्श नगर व वनसिटी का रेट सिफारिश से कम
Tue, 05 Aug 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
रोहतक तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री काउंटर पर रजिस्ट्री करवाने के लिए खड़े नागरिक। संवाद
रोहतक। जिले में पांच दिन बाद सोमवार को नए कलेक्टर रेट धरातल पर लागू हो गए। चार तहसील व एक सब तहसील में नए कलेक्टर रेट के हिसाब से 31 रजिस्ट्री हुई। सरकार ने किला रोड, जींद बाईपास, आदर्श नगर व वनसिटी का रेट प्रशासन की ओर से की गई सिफारिश से कम मंजूर हुआ है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्र में 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी को मंजूरी नहीं दी गई।
प्रदेश सरकार की तरफ से 1 अगस्त से बढ़े कलेक्टर रेट लागू करने की घोषणा की थी। तैयारी के लिए प्रशासन को 30 व 31 जुलाई का ही समय मिल सका। कलेक्टर रेट मुख्यालय की तरफ से साॅफ्टवेयर में अपडेट न होने के कारण 1 अगस्त को रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
2 व 3 अगस्त को अवकाश रहा। ऐसे में सोमवार से रजिस्ट्री का कार्य शुरू हुआ। दोपहर 2 बजे तक मुख्यालय की तरफ से नए कलेक्टर रेट साॅफ्टवेयर में अपडेट किए गए। इसके बाद तहसील में कामकाज शुरू हो सका। रोहतक तहसील में रजिस्ट्री कराने के लिए 89 टोकन लगाए गए थे, लेकिन 22 रजिस्ट्री ही हो सकी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
कहां कितनी रजिस्ट्री
रोहतक तहसील 22
सांपला 5
कलानौर 2
महम 1
-- -- -- -- -- -- -- -- -
यहां कलेक्टर रेट में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी मंजूर नहीं
जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के खास क्षेत्रों में 10 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की सिफारिश की थी लेकिन प्रदेश सरकार से दो-तीन जगह को छोड़कर 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी को मंजूर नहीं किया। इसमें डोभ, ताजा माजरा, पहरावर, पाड़ा, बहुजमालपुर, रिठाल फौगाट, समरगोपालपुर, सोहन माजरा व सांघी गांव शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
किला रोड का एक प्रतिशत कम हुआ कलेक्टर रेट
शहर में सबसे ज्यादा कलेक्टर रेट किला रोड बाजार व गीता मार्केट का है। जिला प्रशासन की तरफ से 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ कलेक्टर रेट 2.40 लाख रुपये प्रति वर्ग गज तय किया गया था। सरकार ने 49 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
इसके अलावा, वन सिटी के आउटर में 50 प्रतिशत की जगह 20 प्रतिशत, शास्त्री नगर व आदर्श नगर में 50 की जगह 30 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। सुनारिया कलां व सुनारिया खुर्द गांव में विशेष जगह 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने की सिफारिश की गई थी लेकिन 10 प्रतिशत कलेक्टर रेट ही बढ़ाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
कलेक्टर रेट को लेकर जो सिफारिश की गई थी, उनमें से ज्यादातर को सरकार ने मंजूरी दे दी है। कई गांवों के अलावा शहर में दो-तीन जगह हल्का बदलाव हुआ है। रोहतक तहसील में 22 रजिस्ट्री हुई हैं क्योंकि पंजीकरण का कार्य दोपहर 2 बजे चालू हो सका।
- गुलाब सिंह, तहसीलदार रोहतक