फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rar in Mahila Congress... Nirmal Balhara becomes urban district president, Sangeeta Sehrawat resigns from the post of state secretary.

Rohtak News: महिला कांग्रेस में रार... निर्मल बल्हारा बनीं शहरी जिला अध्यक्ष, संगीता सहरावत का प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा

Thu, 18 Jul 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rar in Mahila Congress... Nirmal Balhara becomes urban district president, Sangeeta Sehrawat resigns from the post of state secretary.
रोहतक। महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियों को लेकर रार हो गई उएण्है। वीरवार को एआईसीसी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक सुषमा यादव रोहतक पहुंची और पार्टी कार्यालय में निर्मल बल्हारा को शहरी जिला अध्यक्ष का पदग्रहण करवाया। विरोध में महिला इकाई की प्रदेश सचिव एवं पूर्व शहरी जिला अध्यक्ष संगीता सहरावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए निर्मल बल्हारा ने कहा कि वे पार्टी की आशाओं पर खरा उतरेंगी। जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, ताकि विधानसभा चुनाव में संगठित होकर भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस ने भाजपा को हाफ कर दिया है। अब विधानसभा में साफ करके प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे। इस मौके पर पूर्व पार्षद ममता रानी, धनपति हुड्डा, भानमति, मुकेश श्योराण, शकुंतला ढुल, सावित्री देवी, अनीता, ओमी देवी, सुलोचना हुड्डा, राजबाला हुड्डा, कश्मीरी देवी, राजकला व विद्यावती भी मौजूद रही।
विज्ञापन

...............
नहीं पूछा गया, पूरी टीम सहित भेजा प्रदेश अध्यक्ष को त्यागपत्र
वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं पूर्व महिला जिला अध्यक्ष संगीता सहरावत की समर्थक वीरवार को फेरबदल के विरोध में उनके आवास पर एकत्रित हुईं। बैठक में तय हुआ कि पार्टी के सभी पदों से प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को त्यागपत्र भेजा जाए। सहरावत ने बताया कि उनको दिसम्बर 2022 में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने जिला अध्यक्ष बनाया था। अब उन्हें जिला अध्यक्ष की जगह प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसके लिए उनसे पूछा तक नहीं। अब उनकी टीम पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व विधायक बीबी बतरा के लिए चुनाव में मेहनत करेगी। महिला कांग्रेस में गुटबाजी है, जिसे रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed