फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape gang held rohtak city

रेप के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 12 Jun 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 12 Jun 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
रेप के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन


रोहतक पुलिस ने गिरोह के सरगना और दो युवतियों सहित चार लोगाें को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

चारों को रात में ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। खुलासा हुआ है कि गिरोह ने लंबा जाल फैला रखा था और कई लोगों को फांसने की कोशिश की थी।

गिरोह का सरगना कन्हेेली निवासी दीपक फरदीन और एक महिला हैं।
डीएसपी पवन वत्स ने बताया कि इस गिरोह ने रोहतक के एक व्यवसायी के बेटे को शिकार बनाया था। एक युवती ने व्यवसायी के बेटे पर आरोप लगाया था कि उसने रोहतक के एक होटल में उसके साथ रेप किया। पुलिस जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। पता चला कि युवक को पूरी साजिश के तहत फंसाया गया है। मामले में समझौते के नाम पर आरोपी बनाए गए युवक के पिता से दो करोड़ रुपये मांगे गए। इस संबंध में बुधवार को ही युवक के पिता ने ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया।
विकास देता था शिकार के नंबर
गिरोह का एक सदस्य विकास लोगों की प्रोफाइल जुटाता था। उसका काम अविवाहित रईसजादों की सूची बना कर गिरोह की लड़कियों को देने का है। इस मामले में भी उसने कुल छह लोगों की सूची युवती को मुहैया कराई थी। लेकिन पांच लोग युवती के झांसे में नहीं आए और पीड़ित फंस गया।
विज्ञापन

फर्जी सिम से फांसते थे शिकार
डीएसपी वत्स ने बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड दीपक और एक महिला हैं। विकास शिकारों की सूची तैयार करता और फिर फर्जी नाम से सिम खरीद कर गिरोह की लड़कियों को दे देता। ये लड़कियां इन सिम से फोन कर युवकों को फंसाती। गिरोह के चार सदस्य दिल्ली से आए और दिल्ली बाईपास से युवती को ऑटो में भेज दिया। वह युवक से मिली और फिर दोनों होटल में चले गए थे। इसके बाद युवती ने 7 मई को रेप का पर्चा दाखिल किया। जब जांच हुई तो पता चला कि पूरा मामला प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ के नाम पर बनाते हैं कार्रवाई करने का दबाव
पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के मामले में दिल्ली से दीपक फरदीन, विकास धनखड़ के अलावा दो लड़कियों को काबू किया है। एनजीओ चलाने वाली एक महिला सहित अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है। गौरतलब है कि गिरोह ने युवती को अपनारिश्तेदार बताकर रेप का मामला दर्ज करवाने के लिए एसपी आवास पर धरना भी दिया था। पुलिस के मुताबिक  गिरोह का अपना एक एनजीओ भी है। इसी के दम पर ये कार्रवाई के लिए दबाव बनाने का भी काम करते हैं।

अमर उजाला सबसे पहले
अमर उजाला ने 7 जून के अंक में रेप के नाम पर ब्लैकमेलिंग का धंधा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें यह खुलासा किया गया था कि प्रदेश में रेप के आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने और समझौते के नाम पर तगड़ी रकम ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। साथ ही यह भी खुलासा कर दिया था कि पुलिस जल्द ही ऐसे एक गिरोह का पर्दाफाश करने वाली है।
- उमर उजाला ने किया था खुलासा प्रदेश में सक्रिय है ब्लैकमेल करने वाला गिरोह
7 जून को प्रकाशित खबर की ईपीएस लगाएं...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed