फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape by husband and friends

पति और देवर समेत तीन ने किया दुराचार

Sat, 30 Nov 2013 11:19 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
rape by husband and friends
दिल्ली पुलिस के हवलदार ने शहर की एक कॉलोनी में अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


तीनों पत्नी द्वारा दायर दहेज प्रताड़ना का केस वापस लेने के लिए उसे धमकाने आए थे। जब महिला नहीं मानी तो पति सुरेंद्र सिंह ने दरवाजे पर पहरेदारी की और उसके भाई वीरेंद्र व एक अन्य ने महिला के साथ दुराचार किया। महिला का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ दुराचार किया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुराचार की पुष्टि हो गई है।  

पीड़िता ने अर्बन एस्टेट थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि शादी के बाद उसके पति रामगोपाल कालोनी निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ उसकी अनबन हो गई थी और वह रोहतक की एक कॉलोनी में रह रही है। इस संबंध में उसने अदालत में अपने पति व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवा रखा है।

शुक्रवार शाम को उसका पति सुरेंद्र इस मामले में सुलह के लिए उसके पास अपने भाई और एक दोस्त के साथ आया। उसके  पति ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए अदालत से केस वापस लेने को कहा। जब उसने इंकार किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी ने बताया कि  विवाहिता का पति दिल्ली पुलिस में तैनात है और इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed