{"_id":"68f93ff432eebc997c071260","slug":"ranvijay-ahlawat-scored-a-brilliant-century-and-took-two-wickets-rohtak-news-c-17-roh1020-748797-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रणविजय अहलावत ने शानदार शतक जमाया, दो विकेट भी लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रणविजय अहलावत ने शानदार शतक जमाया, दो विकेट भी लिए
Thu, 23 Oct 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
शतक लगाने वाला रणविजय अहलावत। स्रोत: कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रेड बॉल क्रिकेट मैदान मायना में खेले गए मैच में हीरोज क्रिकेट अकादमी एकादश ने रेड बॉल क्रिकेट अकादमी एकादश को 208 रनों से हराया। रणविजय अहलावत को मैन ऑफ द मैच व हेमंत कुमार को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। रणविजय ने शानदार शतक जमाया व दो विकेट भी लिए। हेमंत कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हीरोज एकादश ने 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। हीरोज एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाज करते हुए रणविजय अहलावत ने 90 गेंदों पर 110 रन बनाए। दिविजा ने 53 रन, प्रियांश ने 32 रन व अभिनव ने 23 रन बनाए।
रेड बॉल एकादश की ओर से धारिया ने दो विकेट लिए। जवाब में रेड बॉल एकादश 90 रन पर ऑलआउट हो गई व हीरोज एकादश ने 208 रन से मैच जीता। रेड बॉल एकादश की ओर से दीक्षित ने 16 रन बनाए। हीरोज एकादश की ओर से हेमंत कुमार ने चार, भविष्य व रणविजय अहलावत ने दो-दो विकेट लिए। अरनव ने एक विकेट लिया।