{"_id":"621a6122b20d4f37561c83f6","slug":"ranji-trophy-uttar-pradesh-team-beat-assam-by-6-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश की टीम ने असम को 6 विकेट से हराया, समर्थ सिंह मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश की टीम ने असम को 6 विकेट से हराया, समर्थ सिंह मैन ऑफ द मैच
Sat, 26 Feb 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:49 PM IST
सार
हरियाणा के रोहतक जिले में चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में एलीट ग्रुप जी के रणजी मैच हो रहे हैं। असम और यूपी के बीच हुए मुकाबले में यूपी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक में चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में उत्तर प्रदेश और असम के मैच के दौरान बैटिंग करता असम का खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में चल रहे एलीट ग्रुप जी के रणजी मैच में तीसरे दिन गेंदबाजों का जलवा रहा। मैच में एक ही दिन में 13 विकेट गिरे। असम की दूसरी पारी 120 रनों पर समेट कर दोपहर बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी यूपी की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। यूपी ने 112 रन का लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल किया। मैन ऑफ द मैच समर्थ सिंह रहे।
विज्ञापन
असम व यूपी के बीच चल रहा चार दिवसीय रणजी मैच शनिवार को तीसरे दिन ही समाप्त हो गया। यूपी के समर्थन सिंह ने 123 गेंदों में 51 रनों की शानदारी पारी के साथ टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। पहली पारी में भी इस शुरुआती बल्लेबाज ने 70 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
दोपहर बाद मैदान में खेलने उतरी ने यूपी की टीम ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में 2.93 की औसत से 112 रनों का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। असम के गेंदबाज मुखतार हुसैन ने दस ओवर में 22 रनों पर एक, रनजीत माली ने 9.1 ओवर में 18 रन पर एक व हरीदीप डेका ने 11 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके। शनिवार को दिन भर के मैच में 13 विकेट गिरे।
विज्ञापन
मैच में सुबह मैदान पर उतरी असम की टीम के नौ खिलाड़ियों को यूपी के गेंदबाजों ने 120 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। यूपी के यश दयाल ने 15 ओवर में 37 रन व अंकित राजपूत ने 14 ओवर में 56 रनों पर चार-चार विकेट व आकिब खान ने 7 ओवर में 22 रन और शिवम शर्मा ने 7.3 ओवर में तीन रन देकर एक विकेट झटका। पहली पारी में असम ने 265 व दूसरी पारी में 120 रन बनाए। जबकि यूपी ने पहली पारी में 274 बनाए थे।