फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ranji trophy in lahli cricket stadium

रणजी : पहले दिन हरियाणा की टीम ने महाराष्ट्र के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर बनाए 279 रन

Tue, 10 Dec 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy in lahli cricket stadium
लाहली में चल ‌रहे रणजी मुकाबले के दौरान शतक लगाने के बाद खुशी मनाते बल्लेबाज शुभम रोहिल्ला।
फोटो : अनुराग जी के फोल्डर में आरओएच 100, 101, 102
विज्ञापन

रणजी : पहले दिन हरियाणा की टीम ने महाराष्ट्र के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर बनाए 279 रन
शुभम और शिवम के शतक से हरियाणा मजबूत
शुभम रोहिल्ला 117 रन
शिवम चौहान 117 रन
- तीसरे विकेट के लिए दोनों ने की 221 रन की पार्टनरशिप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बल्लेबाजों के लिए कठिन मानी जाने वाली लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर 2019-20 रणजी क्रिकेट सत्र के पहले मुकाबले के पहले ही दिन हरियाणा के दो बल्लेबाजों ने महाराष्ट्र के खिलाफ शतक लगाए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा की टीम तीन विकेट पर 279 रन बनाकर मजबूत स्थिति में है। टीम की ओर से रोहतक की जनता कॉलोनी के शुभम रोहिल्ला नाबाद 117 रन जबकि साथी खिलाड़ी शिवम चौहान ने भी 117 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों के मध्य तीसरे विकेट के लिए 221 रन की साझेदारी हुई।
बोर्ड ऑफ कंट्रोल ऑफ क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) की ओर से करवाई जा रही रणजी ट्रॉफी में हरियाणा की टीम का पहला मुकाबला महाराष्ट्र की टीम के साथ लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हरियाणा की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उसके दो विकेट महज 24 रन के स्कोर पर गिर गए। इसके बाद शुभम रोहिल्ला व शिवम चौहान के मध्य तीसरे विकेट के लिए 221 रन की शानदार साझेदारी हुई। दिन का खेल समाप्त होने तक शुभम रोहिल्ला नाबाद 117 रन व हिमांशु राणा 20 रन बनाकर लौटे। वहीं महाराष्ट्र की ओर से समद फलाह, अनुपम संकीलचा व प्रदीप दाधे ने एक-एक विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

स्कोर कार्ड
हरियाणा पहली पारी
बल्लेबाज रन गेंद
शुभम रोहिल्ला* 117 234
अंकित कुमार 14 20
चैतन्य बिश्नोई 01 04
शिवम चौहान 117 208
हिमांशु राणा* 20 39
अतिरिक्त : 10 (बाई 4, लेगबाई 5, नो-बॉल 1)
कुल : 279/3 (84.0 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 23-1(अंकित कुमार), 24-2 (चैतन्य बिश्नोई), 245-3 (शिवम चौहान)
गेंदबाजी : समद फलाह 21-5-42-1, अनुपम संकीलचा 16-2-58-1 प्रदीप दधे 15-1-50-1, चिराग खुराना 10-1-29-0, राहुल त्रिपाठी 8-1-23-0, सत्यजीत बाचव 12-0-57-0, अजीम काजी 2-0-11-0

लाहली में चल रहे हरियाणा व महाराष्ट्र के रणजी मुकाबले के दौरान शुभम रोहिल्ला के शतक लगाने के बाद ?

लाहली में चल रहे हरियाणा व महाराष्ट्र के रणजी मुकाबले के दौरान शुभम रोहिल्ला के शतक लगाने के बाद ?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed