फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ramrahim furlough completed, today he will go behind the bars again

राम रहीम की फरलो पूरी: आज फिर जाएगा सलाखों के पीछे, 12वीं बार आया था जेल से बाहर

Wed, 13 Dec 2023 12:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

गुरमीत राम रहीम साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। फरलो पर जेल से बाहर आए राम रहीम को 21 नवंबर को डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आई थी। जो आज पूरी हो रही है।

विज्ञापन
Ramrahim furlough completed, today he will go behind the bars again
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुष्कर्म और हत्या के केस में सजायाफ्ता राम रहीम की 21 दिन की फरलो पूरी हो गई है। उसे पुलिस उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरवाना आश्रम से सुनारिया जेल में 13 दिसंबर को लेकर आएगी।

विज्ञापन


गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 15 नवंबर को राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था। 21 नवंबर को डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आई थी।
विज्ञापन


जेल में राम रहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आया था। आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली थी। जेल अधीक्षक ने मंगलवार को जेल की आंतरिक सुरक्षा का जायजा लिया। जबकि बाहर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed