फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ramrahim came out of Sunaria jail

Rohtak News: सुनारिया जेल से बाहर आया रामरहीम

Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ramrahim came out of Sunaria jail
रोहतक। दुष्कर्म और हत्या के केस में सजायाफ्ता रामरहीम मंगलवार को एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गया। उसे सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। मंगलवार दोपहर हनीप्रीत और चरणजीत सिंह सुनारिया जेल पहुंचे और 15 मिनट बाद ही रामरहीम को अपने साथ यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ले गए। डीएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम रामरहीम को आश्रम में छोड़ने के लिए गई है।
विज्ञापन

गुरमीत रामरहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले रामरहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। उसे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आएगी। जेल में रामरहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे 8वीं बार पैरोल या फरलो मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed