फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim came out of jail on 40 days parole

15वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम: हनीप्रीत के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना, सुनारिया जेल पहुंची दो गाड़ियां

Mon, 05 Jan 2026 01:13 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 01:13 PM IST
सार

राम रहीम सोमवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आ गया है। जेल के लिए सिरसा डेरे से दो गाड़ियां आई थीं। इनमें हनीप्रीत और कुछ अन्य लोग थे। राम रहीम हनीप्रीत के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया है। 

विज्ञापन
Ram Rahim came out of jail on 40 days parole
गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन उत्पीड़न में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। सोमवार सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर राम रहीम सुनारिया जेल से सिरसा के लिए रवाना हो गया है। राम रहीम को लेने के लिए दो गाड़ियां आई थीं। जिनमें हनीप्रीत और कुछ अन्य लोग थे। 

विज्ञापन


2017 से काट रहा सजा

साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पिछली बार अगस्त 2025 में 40 दिन की पैरोल पर राम रहीम जेल से बाहर आया था। राम रहीम ने पैरोल की यह अवधि सिरसा डेरे पर बिताई थी।  इस बार वह 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में काटेगा।
विज्ञापन


2025 में तीन बार जेल से बाहर आया राम रहीम

जेल से एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पैरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि पैरोल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 15वीं बार आया जेल से बाहर 

2025 में राम रहीम तीन बार फरवरी व अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो व अगस्त में 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। साथ ही 2017 से अब तक राम रहीम को 14 बार पैरोल या फरलो मिल चुका है। इस बार राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पत्रकारों ने राम रहीम को पैरोल मिलने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा ये मेरा विषय नहीं है। ये कोर्ट का फैसला है। इस पर मैं कोई बयान नहीं दे सकता। बता दें कि राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि हरियाणा सरकार का कहना है कि यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया है। पैरोल पूरी होने पर राम रहीम को फिर जेल लौटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed