फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rakesh Bharaniya will showcase folk culture art on 29th in Geeta Jayanti Mahotsav.

Rohtak News: गीता जयंती महोत्सव में 29 को लोक संस्कृति कला का प्रदर्शन करेंगे राकेश भराणियां

Thu, 27 Nov 2025 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Bharaniya will showcase folk culture art on 29th in Geeta Jayanti Mahotsav.
अजमेर गोयत
विज्ञापन

महम। खंड महम के गांव भराण के रहने वाले एवं प्रदेश की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध लोक कलाकार राकेश भराणियां 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। अब तक उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कला का परचम लहराते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
भराणियां मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से अप्रूव्ड कलाकार हैं और प्रदेश सरकार भी सम्मानित कर चुकी है। हरियाणवी लोकगीत की गायकी में राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बना चुके हैं। वह अब तक देश-विदेश के प्रतिष्ठित आयोजनों में हरियाणवी संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भी दे चुके प्रस्तुति
राकेश भराणियां बताते हैं कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 सहित कई बड़े समारोहों में प्रस्तुति दे चुके हैं। नवरात्र इंटरनेशनल फेस्टीवल, भारत पर्व, गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस समारोह, अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में विशेष प्रस्तुति दे चुके हैं। प्रधानमंत्री के सम्मान में हाल ही में गाया गया गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed