फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rakesh Andania to receive National Award for Science and Technology Communication

रोहतक: राकेश अंदानिया को मिलेगा विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

Thu, 09 Feb 2023 06:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Andania to receive National Award for Science and Technology Communication
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार के लिए राकेश अंदानिया को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2022 के लिए उन्हें यह अवॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के संचार के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया जाएगा। यह अवॉर्ड भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (एनसीएसटीसी) की ओर से विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और वैज्ञानिक प्रकृति को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। यह अवॉर्ड छह श्रेणी में दिया जाता है। विजेता को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और दो लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं। इस उपलब्धि पर आशा मिश्रा, कांशीनाथ चैटर्जी, जोगिंदर वालिया, जय सोमनाथन, धर्मपाल मलिक, कैलाश वर्मा, डॉ. सतीश त्यागी, प्रमोद गौरी, बलजीत भ्याण, सुरेंदर पाल सिंह, प्रो. सुभाष सैनी, डॉ. सतीश कालरा, राममोहन राय, इंद्रजीत सिंह, बलबीर मलिक, परमानंद शास्त्री, सुप्रिया, वेद प्रकाश श्योराण, सत्यपाल सिवाच, रमेश चंद्र, वजीर सिंह घनघस, उधम सिंह राठी समेत अनेक लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed