{"_id":"64752055c52306336d0bcb04","slug":"rajya-sabha-members-ramchandra-jangra-shamsher-kharkra-rohtak-news-c-17-1-164820-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश : जांगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश : जांगड़ा
Tue, 30 May 2023 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 30 May 2023 03:29 AM IST
विज्ञापन
नवनवनिर्मित हाॅल का उद्घाटन करते राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा। विज्ञप्ति
महम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित देशों की तर्ज पर तरक्की की ओर अग्रसर है। जहां देश का पूरे विश्व में मान बढ़ा है। वहीं रक्षा की दृष्टि से मजबूत हुआ है। हमें चाहिए कि नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में हुई उपलब्धियां हर व्यक्ति तक पहुंचाएं । यह राज्यसभा सदस्य रामचन्द्र जांगड़ा ने सोमवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय की प्राइमरी विंग में बनाए गए हॉल कमरे का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस हाॅल का निर्माण राज्यसभा सदस्य के सहयोग से 6 लाख रुपये की ग्रांट दिलवाकर करवाया गया है। मुख्याध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल ने की। जबकि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए खरकड़ा ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार को लेकर नई-नई योजनाएं ला रही हैं।
विपक्ष का संसद भवन में न जाना छोटी मानसिकता
जांगड़ा ने कहा कि 28 मई को देश को नया संसद भवन मिलना एक सपने जैसा था । जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। विपक्ष ने संसद में भाग न लेने से छोटी मानसिकता का परिचय दिया है। विपक्षी पार्टियां केवल लोगों को बरगलाने का कार्य कर रही हैं। पहलवान बेटियों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। सरकार इस विषय पर जांच कर रही है। उन्हें जांच का इंतजार करना चाहिए।