फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajasthan government targeting cow vigilantism: MP Yogi Balaknath

गोरक्षा दल को टारगेट कर रही राजस्थान सरकार : सांसद योगी बालकनाथ

Sat, 25 Feb 2023 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan government targeting cow vigilantism: MP Yogi Balaknath
रोहतक। बाबा मस्तनाथ मठ के महंत व राजस्थान के अलवर से भाजपा सांसद महंत योगी बालकनाथ ने जुनैद-नासिर हत्काकांड पर राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। कहा कि राजस्थान की सरकार गोरक्षा दल जैसे संगठनों को टारगेट कर रही है। इसका खामियाजा चुनाव में कांग्रेस सरकार को भुगतना होगा। वे शुक्रवार को बाबा मस्तनाथ मठ में 26 से 28 फरवरी तक होने वाले वार्षिक मेले को लेकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पिछले चार सालों में राजस्थान में लूट, गैंगवार, वसूली, हत्या जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। राजस्थान का इतिहास ऐसा नहीं रहा है। वर्तमान सरकार राजस्थान में अपराधीकरण को संरक्षण दे रही है। राजस्थान में एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि 100 मुख्यमंत्री हैं, जिसके कारण भयावह स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार धर्म व परंपरा को अपमानित करने का प्रयास न करे। वहीं, पंजाब की आम आदमी पार्टी के सवाल पर महंत बालकनाथ ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिनके संरक्षण में खालिस्तानी सिर उठा रहे हैं। सत्ता के लोभ में आम आदमी पार्टी कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस को घेरते हुए बोले कि 65 साल तक देश में लूट चल रही थी। पहले मिलीजुली सरकार होती थी, जिसके कारण भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं होती थी। आज कार्रवाई हो रही है, जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। आज जो योजना बनती है, वह जनता तक पहुंचती है। कांग्रेस केवल सत्ता से विमुक्त होने के कारण विलाप कर रही है।
विज्ञापन


मेले में पहुंचेंगे देशभर से नाथ संप्रदाय के साधु
बाबा मस्तनाथ मठ के महंत योगी बालकनाथ ने कहा कि वार्षिक मेला आस्था और संस्कृति का परम संगम है जो पिछले 300 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। मेले के पहले दिन 26 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि नाथ संप्रदाय में बाबा मस्तनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालु इन दिनों में समाधि स्थल व बाबा के विश्व प्रसिद्ध धूणे पर माथा टेककर अपनी खुशहाल जिंदगी के लिए मन्नतें मांगते हैं। पूरे देश के श्रद्धालु बाबा मस्तनाथ के इस वार्षिक मेले में पहुंचते हैं। यह मठ आदिकाल से ही योगीजनों की तपस्थली रहा है और स्वयं सिद्ध योगियों ने इस मठ के माध्यम से मानवता के उत्थान व उद्धार के अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में ये नेता करेंगे शिरकत
वार्षिक मेले का शुभारंभ 26 फरवरी से किया जाएगा, जिसके दूसरे दिन 27 फरवरी को हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं मेले के अंतिम दिन 28 फरवरी को मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव शिरकत करेंगे साथ ही कुश्ती दंगल में विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed