फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajasthan defeated Chandigarh in the quarter-finals, winning the match by four wickets to advance to the semi-finals.

Rohtak News: क्वार्टर में राजस्थान ने चंडीगढ़ को हराया, 4 विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Sun, 03 May 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan defeated Chandigarh in the quarter-finals, winning the match by four wickets to advance to the semi-finals.
34-रोहतक के महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ व राजस्थान के बीच हुए मैच के दौरान गें
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्थान के महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए क्वार्टर मैच में राजस्थान ने चंडीगढ़ को हरा दिया। राजस्थान 4 विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया है। वहीं, हरियाणा ने उत्तराखंड को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 गर्ल्स क्रिकेट चैंपियनशिप के चौथे दिन खेल मैदान में शनिवार को 4 प्री-क्वार्टर व 4 क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। मीडिया कमेटी से रितु मलिक व अशोक ने बताया कि सुबह एमएस सरस्वती ग्राउंड पर खेले गए मैच में केवीएस ने महाराष्ट्र को 7 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

22-यार्ड ग्राउंड पर हुए मुकाबले में सीबीएसई ने सीआईएससीई को 7 विकेट से पराजित किया। अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने पंजाब को 5 विकेट से हराया। वीटीआई ग्राउंड में हुए मैच में चंडीगढ़ ने गुजरात को 22 रनों से मात देकर शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी सदस्य राकेश व सुशील कुमारी ने बताया कि क्वार्टर मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर रहा। इसमें हरियाणा ने उत्तराखंड को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया। विश्वकर्मा मैदान में हुए मैच में दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को पराजित कर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की।
सीबीएसई की टीम ने 5 रनों से जीता मैच
मीडिया कमेटी से पूनम कुमार व जितेंद्र ने बताया कि महाराजा अग्रसेन स्टेडियम पर खेले गए केवीएस व सीबीएसई के बीच मैच में सीबीएसई की टीम ने 5 रनों से मैच जीत लिया। चंडीगढ़ व राजस्थान के मैच में राजस्थान ने 4 विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। सभी मैचों का संचालन मैदानों पर सुचारू रूप से किया गया जिसमें एसजीएफआई ऑब्जर्वर मुक्ता बब्बर, हरियाणा शिक्षा निदेशालय के अधिकारी रविन्द्र हुड्डा, ग्राउंड ऑफिशियल्स, डीपीई व पीटीआई का योगदान रहा। वहीं, रविवार को महाराजा अग्रसेन स्टेडियम में सुबह सात बजे दिल्ली व राजस्थान और एमएस सरस्वती ग्राउंड में हरियाणा व सीबीएसई के बीच मैच खेला जाएगा।

टीम का समन्वय ही टूर्नामेंट का सफल आयोजन : मनजीत मलिक
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने खिलाड़ियों के जज्बे और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीपीसी सुमन हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल, खंड शिक्षा अधिकारी संजय हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी गीता, प्राचार्य राजेश नांदल, सुरेंद्र लाकड़ा, सुरेंद्र हुड्डा, अंजू डबास, अंजना, रश्मि खासा, अनुज मलिक, प्रवक्ता कृष्णा रंजन, सुशील, डीपीई ओमपाल, अरुण, हरेंद्र ढाका व टीम का समन्वय ही इस टूर्नामेंट को सफल बना रहा है।

34-रोहतक के महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ व राजस्थान के बीच हुए मैच के दौरान गें

34-रोहतक के महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ व राजस्थान के बीच हुए मैच के दौरान गें

34-रोहतक के महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ व राजस्थान के बीच हुए मैच के दौरान गें

34-रोहतक के महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ व राजस्थान के बीच हुए मैच के दौरान गें

34-रोहतक के महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ व राजस्थान के बीच हुए मैच के दौरान गें

34-रोहतक के महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ व राजस्थान के बीच हुए मैच के दौरान गें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed