{"_id":"57782c6d4f1c1b336079acda","slug":"rain-water-loging-city-heavy-rain-rohtak-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की लगी झड़ी, गर्मी को ले उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की लगी झड़ी, गर्मी को ले उड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 03 Jul 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में बारिश में जातीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार रात मानसून ने दस्तक दे दी। तड़के शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। इससे तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। दिन में रिमझिम बारिश का बच्चे से लेकर बड़ों तक ने खूब आनंद लिया। कोई घर की खिड़की से बरसात को निहारता रहा तो कोई भीगकर मानसून का स्वागत किया। कई लोगों ने पार्कों में जाकर बारिश में तरबतर होते रहे। लगातार बारिश की वजह से कामकाजी लोगों को दफ्तर आते-जाते भीगना पड़ा, लेकिन उन्होंने तपिस के बाद मिले सुकून को भीगकर स्वीकार किया।
कई दिनों से अधिकतम तापमान 38-40 के बीच चल रहा था, लेकिन शनिवार को बारिश होने की वजह से अधिकतम पारा 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। यानी बरसात लोगों को भिगोती रहेगी। इस वजह से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। शनिवार सुबह आठ बजे तक 17 एमएम बरसात हुई। जबकि शाम तक 25 एमएम बरसात आंकी जा रही है। बारिश को खेती किसानी के लिहाज से काफी लाभदायक बताया जा रहा है। अब किसान धान की रोपाई और बिजाई के अलावा दूसरी फसलों की भी बिजाई कर सकेंगे। वहीं, शहरों में लोगों की पीने की पानी की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो जाएगा।