फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rain increased the coolness, farmers upset due to soaking of paddy in the mandis

बारिश ने बढ़ाई ठंडक, मंडियों में धान भीगने से किसान परेशान

Sun, 09 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain increased the coolness, farmers upset due to soaking of paddy in the mandis
शनिवार को दिनभर बारिश में नई अनाज मंडी में बारिश से भीगता धान। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। बंगाल की खाड़ी में बने कम वायु दाब क्षेत्र व पंजाब पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से शनिवार को जिले में करीब पांच एमएम बारिश हुई। इस बारिश ने किसानों का धान भिगो कर उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। मंडी में धान बेचने पहुंचे किसानों को बारिश में भीगी ढेरियां शेड में सुखानी पड़ रही हैं। इधर, बारिश ने मौसम में ठंडक घोलने का भी काम किया है। बारिश के चलते दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले तीन दिन मौसम की यही स्थित रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मंडी अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को मंडी में 1509 धान व पीआर धान लेकर कम ही किसान पहुंचे। धान की खरीद भी नहीं हुई। इसकी वजह बारिश रही। मंडी में अब तक 2083 क्विंटल 1509 धान आ चुकी है। शनिवार को 538 क्विंटल 1509 धान पहुंची। इसमें से 380 क्विंटल की ही खरीद हो पाई। पीआर धान 4696 क्विंटल पहुंच चुकी है। इसमें से 1210 क्विंटल की ही खरीद हुई है। शेष फसल शेड व ढेरियों में प्लास्टिक के बोरों तले ढकी हुई है। मौसम साफ होने पर फसल खरीद सुचारु होने की उम्मीद है। शनिवार को बाजरा नहीं आया। अब तक मंडी में 3988 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। इसमें से 400 क्विंटल बाजरा ही बगैर बिका है। बारिश के कारण मंडी की सभी शेड धान से अटी पड़ी है। यहां किसान किसी तरह फसल सुखाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद ही इन्हें अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बनने व पंजाब पर साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं चलने लगी हैं। इन हवाओं से राज्य में छह अक्तूबर की रात्रि से मौसम में बदलाव आया है। बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नमी वाली हवाओं के आंशिक प्रभाव से राज्य में पिछले दो तीन दिनों से ज्यादातर स्थानों पर बदलवाई व कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अभी राज्य में 11 अक्तूबर तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed