{"_id":"689123c5e219dc8cc60f40f8","slug":"railways-cleanliness-drive-has-no-effect-railway-premises-are-dirty-rohtak-news-c-17-roh1020-702878-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेलवे के स्वच्छता अभियान का असर नहीं, रेलवे परिसर में गंदगी का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेलवे के स्वच्छता अभियान का असर नहीं, रेलवे परिसर में गंदगी का आलम
Tue, 05 Aug 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर कूड़े के पास से निकलते यात्री। संवाद
रोहतक। रेलवे के स्वच्छता अभियान का असर रोहतक में नजर नहीं आ रहा है। रेलवे परिसर गंदगी का आलम बना हुआ है। स्टेशन पर प्रवेश करते ही गंदगी ही गंदगी है। स्टेशन के निकट पटरियों पर भी प्लास्टिक की थैलियां और कचरे का ढेर लगा हुआ है। स्टेशन पर आवागमन करने वाले यात्रियों दिक्कतें उठानी पड़ रही है। बारिश के कारण कचरा कई-कई दिन से सड़ रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए रेलवे ने देशभर के स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का असर रोहतक तक नहीं पहुंचा है।
रोहतक स्टेशन पर प्रवेश करते प्रतिदिन कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। प्लेटफार्म-1 से मालगोदाम रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर कचरा पड़ा है, जिसके आस-पास से रेल यात्रियों का आवागमन निरंतर है। स्टेशन के माल गोदाम की पास कूड़ा केंद्र और शौचालय के पास से कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। इससे बदबू आ रही है। यात्री जयभगवान ने बताया कि स्टेशन के पास पटरियों व सार्वजनिक स्थानों की हालत खराब है। वहीं सर्कुलर रोड के निकट रेलवे अंडरपास लोगों की ओर से निरंतर कूड़ा फेंका जा रहा है। आंबेडकर कॉलोनी निवासी हरिओम ने बताया कि नगर निगम की ओर से नियमित कूड़ा उठाया नहीं जाता है। लोग अंडरपास के निकट ही कूड़ा डाल देते हैं और अनजान लोग इसमें आग लगा देते हैं। रेलवे अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
वर्जन :
स्टेशन पर निरंतर सफाई हो रही है। कूड़ा डालने वालों पर सख्ती बरती है। रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन के नजदीक वाले दुकानदारों को नोटिस दिए हैं। अगर कोई दुकानदार कचरा फैलाता है उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
- बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।