फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rahul Gandhi read hunger and poverty in numbers, Modi felt it UP Deputy CM Brijesh Pathak Said in Rohtak

रोहतक पहुंचे UP के डिप्टी CM बृजेश पाठक: कहा- राहुल गांधी ने भूख-गरीबी को कितानों में पढ़ा, मोदी ने महसूस किया

Tue, 12 Mar 2024 03:46 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Mar 2024 03:46 PM IST
सार

रोहतक में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने कहा कि हरियाणा में भी यूपी की तर्ज कानून का राज स्थापित किया जाएगा। नागरिका संशोधन कानून (सीएए) के सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि ऐसे लोग कानून पर सवाल उठा रहे हैं, जिनको भारत को विश्व गुरु बनाने की चिंता नहीं है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi read hunger and poverty in numbers, Modi felt it UP Deputy CM Brijesh Pathak Said in Rohtak
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केवल किताबों में गरीबी व भूख जैसे शब्दों को पढ़ा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी को महसूस किया है। 10 साल में मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाए हैं। आंकड़े गवाह हैं कि गरीबी कम हुई है। पाठक मंगलवार को लोकसभा चुनाव के चलते रोहतक पहुंचे और लघु उद्योगपतियों की बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पाठक ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट जीतेगी। एक-एक व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। हरियाणा में भी यूपी की तर्ज कानून का राज स्थापित किया जाएगा। नागरिका संशोधन कानून (सीएए) के सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि ऐसे लोग कानून पर सवाल उठा रहे हैं, जिनको भारत को विश्व गुरु बनाने की चिंता नहीं है। यह कानून उन लोगों के लिए जो भारत में शरणार्थी बनकर आए हैं। राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कथनी व करनी में बहुत अंतर है। वे ऐसे परिवार से हैं, जिसने गरीबी व संघर्ष नहीं देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed