{"_id":"579527dd4f1c1ba07cc4ce59","slug":"rahul-gandhi-needed-to-mature-a-lot-to-learn-birendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को बहुत कुछ सीखकर परिपक्व होने की जरूरत : बीरेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को बहुत कुछ सीखकर परिपक्व होने की जरूरत : बीरेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 25 Jul 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी की लीडरशिप को लेकर असंतोष है। हर कांग्रेसी के मन में उनको लेकर तरह-तरह के सवाल हैं। राहुल गांधी को अभी बहुत कुछ सीख कर परिपक्व होने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए वह यूपी के प्रभारी रह चुके हैं।
इसलिए उन्हें वहां के हालात के बारे में अच्छी तरह से पता है। यूपी में हारी हुई बाजी को जीतने के लिए कांग्रेस मैदान में है, लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री ने सामना में छपे लेख के बारे में कहा कि उसमें जो कुछ भी लिखा गया है वह सही नहीं है। अमरनाथ यात्रा पर किसी प्रकार का प्रहार नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था का मुद्दा है। राज्य सरकार स्थिति सुधारने में लगी है। केंद्र की तरफ से उसे हर संभव मदद दी जा रही है।
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह रविवार को सर छोटूराम के पैतृक गांव एवं अपने ननिहाल गढ़ी-सांपला आये थे। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। बीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की ओर से रखी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। गांव की तरफ से पंचायत ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने अपनी सांसद निधि से गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने का एलान किया। बाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस्पात उद्योग में जापान और चीन के बाद भारत का नाम आता है।
विज्ञापन
वर्ष 2022 तक इस्पात का उत्पादन दुगना किया जाएगा। इस वक्त 118 मैट्रिक टन इस्पात का उत्पादन किया जा रहा है। सरकार ने 300 मैट्रिक टन का लक्ष्य रखा है। लागत से कम मूल्य में इस्पात बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश जापान का कोबे स्टील अपने देश में एक प्रमुख इस्पात निर्माता है। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू, सरपंच काला, सरपंच खरावड बिजेंद्र मलिक, इस्माईला से काला, पूर्व सरपंच रणबीर, संदीप चुलाना आदि लोग मौजूद थे।