{"_id":"648b6ed3aa1df5cac50e2f47","slug":"raf-and-police-reached-the-sectors-assured-security-to-the-people-rohtak-news-c-17-roh1018-178813-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेक्टरों में पहुंची आरएएफ व पुलिस, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेक्टरों में पहुंची आरएएफ व पुलिस, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा
Fri, 16 Jun 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। दंगा निरोधक दस्ते ने वीरवार को पुलिस के साथ मिलकर सेक्टरों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक की। लोगों को भरोसा दिया कि क्राइम कंट्रोल में रहेगा।
बैठक में ऑल सेक्टर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक एवं निगम पार्षद कदम सिंह ने बताया कि कई महीनों से सेक्टर-4 और सेक्टर-4 एक्सटेंशन से लगती काॅलोनियों विशेषकर हरकीदेवी कालोनी, बीपीएल काॅलोनी आशियाना और बसंत विहार में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। वेलफेयर एसोसिएशन अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी से भी मिली थी। इसी के चलते पुलिस व सेक्टर वासियों की बैठक हुई है। बैठक में सेक्टरों के मुख्य चौराहों और सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, साथ लगती काॅलोनियों में पुलिस की गश्त बढ़ाने का सुझाव दिया। इस पर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने एक बाइक राइडर को तैनात करने का आश्वासन दिया।
साथ ही कहा कि पीसीआर भी समय समय पर फेरे लगाएगी।। इससे पहले पुलिस, आरएएफ और आरडब्ल्यूए की संयुक्त टीम ने बीपीएल फ्लैट्स (आशियाना) सेक्टर-4 एक्सटेंशन में जा कर मौके पर निरीक्षण किया और बाद में सफाईकर्मियों द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान में भी शिरकत की। बैठक में राजवीर सिंह इंचार्ज आरएएफ टीम, रणवीर सिंह छिल्लर प्रधान व डॉक्टर रणजीत सिंह मलिक कोषाध्यक्ष सेक्टर-4, सुखबीर माथुर प्रधान सेक्टर-4 एक्सटेंशन, कपूर सिंह ढाका महासचिव सेक्टर-3, जिले सिंह अहलावत प्रधान सनसीटी सेक्टर-34 भी मौजूद रहे।