फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Radium tape applied on vehicles, drivers made aware

Rohtak News: वाहनों पर रेडियम टेप लगा, चालकों को किया जागरुक

Sat, 11 Jan 2025 08:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 11 Jan 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Radium tape applied on vehicles, drivers made aware
10सीटीके12...मकडौली टोल प्लाजा पर ट्रक पर रेडियम टेप लगाते टोल प्लाजा कर्मचारी। - फोटो : ठंड के बीच जिला अस्पताल में बैठीं महिलाएं।
सर्दी के मौसम और आगामी दिनों मे पड़ने वाली धुंध को देखते हुए शुक्रवार को मकड़ौली टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने वाहनों पर रेडियम टेप लगाकर उनको जागरूक किया। बढ़ती धुंध को देखते हुए ही ट्रैक्टर-ट्राॅली, ऑटो, ट्रकों, बसों व रेहड़ी आदि पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के अभियान की शुरुआत की और धुंध में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


टोल प्लाजा के प्रबंधक विनोद धनखड़ ने बताया कि सर्दियों में अधिक धुंध के दौरान सड़कों पर आगे चलने वाले वाहन नजर नहीं आते। ऐसे में दुर्घटना होने की आशंका रहती है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगने से धुंध में चलते समय वाहन साफ नजर आते हैं। सर्दी के मौसम में निजी वाहनों पर रेडियम टेप लगाने चाहिए, क्योंकि जब पीछे वाले वाहन की लाइट पड़ती है तो यह चमकने लगते हैं। इससे पीछे वाले वाहन चालक को पता चल जाता है कि उसके आगे कोई अन्य वाहन चल रहा है। इसी के साथ इन्होंने कहा भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed