फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Queue of patients in the hospital, OPD reached 1200

Rohtak News: अस्पताल में लगी मरीजों की कतार, ओपीडी पहुंची 1200 पार

Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Queue of patients in the hospital, OPD reached 1200
झज्जर। विधानसभा चुनाव के चलते तीन दिन छुट्टी होने से सिविल अस्पताल में ओपीडी सेवाएं भी बंद रही। तीन दिन के बाद ओपीडी खुलते ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। काफी देर बाद उनका नंबर आया। कुल 1228 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

आम दिनों में सिविल अस्पताल में आपीडी में करीब 700 लोग इलाज के लिए आते थे जिनमें लगभग 600 मरीज पुराने होते हैं। तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुले तो सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। खांसी, जुकाम, बुखार, बीपी, शुगर, हड्डियों, दांत, कान आदि बीमारी के करीब 1228 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें से 958 पुरानी और 270 नई ओपीडी थी।
विज्ञापन


खांसी-जुकाम के ज्यादा मामले
सिविल अस्पताल में सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम और बुखार के 223 मरीज पहुंचे। खांसी, जुकाम के पीड़ित बच्चों की संख्या भी आम दिनों से ज्यादा रही। आम दिनों में 75 केस आ रहे थे, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। हड्डी और चोट के भी 149 मामले आए। महिलाओं की बीमारी से पीड़ित 164 ओपीडी हुई। टीबी, बीपी, शुगर और कुत्तों के काटने 108, आंखों के 101, पेट दर्द और पथरी के 54, दांत के 57, एलर्जी के 108 केस आए जो आम दिनों के मुकाबले दोगुने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed