फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Quarrel over throwing garbage, pistol fired at shoe trader

कचरा फेंकने पर झगड़ा, जूता व्यापारी पर तानी पिस्तौल

Sat, 29 Oct 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Quarrel over throwing garbage, pistol fired at shoe trader
रोहतक। शहर के गोहाना अड्डे पर दुकान के बाहर कचरा फेंकने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने जूता व्यापारी पर पिस्तौल तक तान दी। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पाकस्मा निवासी संदीप ने शिकायत दी है कि उसकी गोहाना अड्डे पर जूतों की दुकान है। 23 अक्तूबर को तरुण उर्फ सन्नी ने उनके साथ झगड़ा किया था। उस समय तो तरुण चला गया। दो दिन बाद तरुण दो अन्य युवकों के साथ आया और बोला दुकान बंद कर दे। बहुत दुकानदारी कर ली। उसने विरोध किया तो आठ-10 युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। वह डर के मारे ऊपर की मंजिल पर चला गया। वहां सोनू नाम के युवक ने पिस्तौल तान दी। दूसरे युवक सुनील ने सिर पर रॉड मारी। आरोपी जाते समय उसका मोबाइल उठा ले गए। पुलिस ने लूट व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन-
मामले की जांच में पता चला है कि जूतों की दुकान के पास आरोपी तरुण की दुकान है। उसने छोटी दिवाली पर मोमबत्ती बेचने के लिए स्टॉल लगाया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसके स्टॉल के पास कचरा फेंक दिया। इस बात पर झगड़ा हुआ था। फिर दूसरे पक्ष ने दो दिन पहले जूता व्यापारी से झगड़ा किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई राजेश कुमार, प्रभारी किला रोड पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed