फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PWD writes to contractor for pending construction of road from Chikkara Chowk to Dhaud

Rohtak News: छिकारा चौक से धौड़ तक सड़क का निर्माण लंबित, पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार को लिखा पत्र

Wed, 06 May 2026 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
PWD writes to contractor for pending construction of road from Chikkara Chowk to Dhaud
05jjrp04- छिकारा चौक से धौड़ चौक तक जाने वाली सड़क, जिसका निर्माण होना है। संवाद

विज्ञापन

झज्जर। छिकारा चौक से धौड़ चौक तक बनने वाली सीसी सड़क का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। लगभग एक माह पहले छिकारा चौक तक सड़क का काम पूरा हो चुका है। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण को शुरू करने के लिए ठेकेदार को पत्र लिखा है ताकि जल्द से जल्द काम को पूरा किया जा सके।
बता दें कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से शहर की चार सड़कों का निर्माण किया जाना है जिसमें से अब तक केवल एक ही सड़क का काम चालू हो पाया है जो यादव धर्मशाला से धौड़ चौक तक है।
विज्ञापन

यह सड़क भी यादव धर्मशाला से छिकारा चौक तक दो चरण में पूरी की गई है। उससे आगे छिकारा चौक से धौड़ चौक तक भी सीसी सड़क का निर्माण होना है। चार माह में लगभग एक किलोमीटर का टुकड़ा ही लोक निर्माण विभाग बना पाया है जबकि लगभग 500 मीटर का टुकड़ा अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिकारा चौक तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुए भी एक माह हो चुका है। उसके आगे का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग की तरफ से ठेकेदार को पत्र लिखकर काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
पुराना बर्फखाना रोड पर फुटपाथ का काम चल रहा स्लो
पुराना बर्फखाना रोड पर इस समय फुटपाथ बनाने का काम चल रहा है। यह काम काफी धीमी गति से चल रहा है। पिछले एक माह से यह काम चल रहा है। कभी लेबर की कमी तो कभी मौसम की वजह से काम रुक जाता है। इस कारण दुकानदारों में भी नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के आगे छोड़ी गई अतिरिक्त मिट्टी को भी उठाया जाना चाहिए।

वर्जन
छिकारा चौक से धौड़ चौक तक सीसी सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। पुराना बर्फखाना रोड पर फुटपाथ का काम कुछ बाकी है। वह पूरा होते ही सड़क तोड़ने का काम शुरू करा दिया जाएगा। -सतीश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed