फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Purchasing of Kharif crops starts after 8 days, grain market is in bad shape

Rohtak News: 8 दिन बाद खरीफ फसलों की खरीदारी शुरू, अनाज मंडी बदहाल

Mon, 23 Sep 2024 04:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Purchasing of Kharif crops starts after 8 days, grain market is in bad shape
22सीटीके03..नई अनाज मंडी के शौचालय पर लगा ताला। संवाद
रोहतक। खरीफ की फसलों की कटाई का समय आ गया है। प्रशासन की ओर से 1 अक्तूबर से फसल की खरीद के निर्देश आ चुके हैं। इसके बावजूद अनाज मंडी में अभी तक न सफाई हुई है न ही शौचालय दुरुस्त किए गए हैं। कहीं शौचालयों पर ताले लटके हैं तो कहीं टोंटियों में पानी नहीं है। मंडी परिसर में दूषित पानी भी जमा है। ऐसे में फसल लेकर अनाज मंडी आने वाले किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अमर उजाला ने रविवार को अनाज मंडी में किए गए फसल खरीद के इंतजाम जांचे। इधर, मार्केटिंग बोर्ड का दावा है कि खरीद से पहले सारी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम रविवार दोपहर 12 बजे अनाज मंडी पहुंची। यहां शेड में चारों ओर कूड़ा बिखरा था। अरसे से झाडू तक नहीं लगी थी। इस कारण दूर तक गंदगी का आलम दिखाई दिया। शेड के नीचे कुछ प्रवासी मजदूर परिवार के साथ आराम फरमा रहे थे।
विज्ञापन

शेड से कुछ ही दूरी पर सड़क पर दूषित पानी भरा हुआ था। इसमें कागज व मिट्टी भरे थे। यहां बड़ी संख्या में मक्खी-मच्छर भिनभिना रहे थे। इनके कारण यहां संक्रामक रोग फैलने का डर बना हुआ है। पेयजल टंकियों में पीने का पानी उपलब्ध था, मगर शौचालयों में पानी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट-2 के पास बने शौचालय पर ताला लटक रहा था। मंडी में एक ही शौचालय खुला मिला, यहां भी पानी की व्यवस्था नहीं थी। इन लचर व्यवस्थाओं को लेकर मंडी के आढ़तियों में भी मार्केटिंग बोर्ड के प्रति रोष है।
76000 हेक्टेयर में धान की बिजाई
खरीफ सीजन में इस बार धान की 76000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बिजाई है। किसानों ने इस वर्ष भी धान की फसल को तवज्जो दी है। 7120 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाजरा है। पिछले वर्ष 77221 हेक्टेयर में धान की बिजाई और 7300 हेक्टेयर में बाजरा बोया गया था।

मंडी में 10 के बाद फसल आने की उम्मीद
सरकार की ओर से फसल खरीद के लिए 1 अक्तूबर का समय निर्धारित किया गया है। मंडी प्रशासन की माने तो जिले में फसल कटाई में कुछ समय लगेगा। ऐसे में बिक्री के लिए फसल 10 अक्तूबर तक आने की उम्मीद है। इसके बाद ही मंडी में रौनक आएगी।

कैंटीन भी होगी चालू

अनाज मंडी में फसल की खरीद के साथ किसानों के आराम व खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे उन्हें फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। किसानों को भोजन मुहैया कराने के लिए मंडी परिसर में ही कैंटीन शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।


वर्जन
मंडी में फसल खरीद की तैयारी की जा रही है। खरीद शुरू होने से पहले सभी बंदोबस्त दुरुस्त कर दिए जाएंगे। जहां कमी है, उसे भी दूर किया जाएगा। साफ व्यवस्था व शौचालयों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
देवेंद्र ढुल, सचिव, मार्केटिंग बोर्ड।

22सीटीके03..नई अनाज मंडी के शौचालय पर लगा ताला। संवाद

22सीटीके03..नई अनाज मंडी के शौचालय पर लगा ताला। संवाद

22सीटीके03..नई अनाज मंडी के शौचालय पर लगा ताला। संवाद

22सीटीके03..नई अनाज मंडी के शौचालय पर लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed