{"_id":"993b295f338cc9773fde0c7814c07be9","slug":"punjab-ended-at-184-runs-in-ranji","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी में पंजाब 184 रन पर सिमटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी में पंजाब 184 रन पर सिमटा
रोहतक/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे ग्रुप ए के रणजी
विज्ञापन
ट्राफी मैच के दूसरे दिन पंजाब की पूरी टीम 184 रन बनाकर आल आउट हो गई और
उसे 21 रन की बढ़त ही हासिल हो सकी।
एचवी पटेल ने चार विकेट लेकर पंजाब को बड़े स्कोर से रोका। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा ने 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 117 रन बना लिए थे। हरियाणा की पहली पारी 163 रन पर ही सिमट गई थी।
शुक्रवार को पंजाब के बल्लेबाज यू कौल ने 9 और संदीप शर्मा ने शून्य से आगे खेलना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने 27 रन ही जोड़े थे कि संदीप शर्मा 14 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद यू कौल भी 21 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। एम सिधाना व गुरकीरत सिंह ने संभल कर खेलते हुए टीम के स्कोर को 174 रन तक पहुंचाया। गुरकीरत सिंह ने 51 रन, एम सिधाना ने 43 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया और पंजाब की पूरी टीम 57.4 ओवर में 184 रन बनाकर आल आउट हो गई। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एचवी पटेल ने 17.4 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट, एस बुद्धवार ने 18 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट, एम शर्मा ने 16 ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट व एस राणा ने 5 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में हरियाणा के सलामी बल्लेबाज ए खोद 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। ए बरोट का साथ देने आए सन्नी सिंह भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। सन्नी सिंह का स्थान लेने आए आर दलाल भी 5 रन के निजी स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। ए बरोट ने 31 रन, नितिन सैनी ने 25 रन का योगदान दिया।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा ने 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 117 रन बना लिए थे। सचिन राणा 21 और ए मिश्रा 13 रन बनाकर खेल रहे है। हरियाणा ने 96 रन की बढ़त हासिल कर ली है, जबकि उसके पांच बल्लेबाज आउट होने शेष हैं। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संदीप शर्मा ने 11 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट, एस कौल ने 17 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट और वीआरवी सिंह ने 11 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया।