फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Punishment went on in Sunaria jail, broke the prisoner's teeth

सुनारिया जेल में चले ताल-घूंसे, बंदी के दांत तोड़ दिए

Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Punishment went on in Sunaria jail, broke the prisoner's teeth
सुनारिया जेल में बंदियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान तीन बंदियों ने एक बंदी को पीटा और उसके दांत तोड़ दिए। इस संबंध में जेल अधीक्षक ने पत्र भेजकर शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक जेल अधीक्षक ने भेजे पत्र में बताया कि सोनीपत जिले के गांव गुहणा व हॉल में पानीपत जिले के गांव सौंधा निवासी राजकुमार ने शिकायत दी है कि वह सुनारिया जेल में बंदी के तौर पर बंद है। साथ ही बैरक के रूम नंबर 1 में साथी बंदी रवि, राहुल व रोहित के साथ रखा गया है। 6 सितंबर की रात को रवि, रोहित व राहुल जबरन उससे काम करवा रहे थे। जब उसने मना कर दिया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही मुक्का मारकर दांत तोड़ दिया। शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पीड़ित बंदी का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद आरोपियों केे हिरासत में लेकर पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed