फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Punch murdered in Rohtak by hitting him on head with stick, altercation took place while drinking alcohol

Rohtak: पंच की सिर में लठ्ठ मारकर हत्या; शराब पीते समय हुई कहासुनी, बहन के घर आया हुआ था आरोपी

Fri, 22 Dec 2023 01:45 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

रोहतक के काहनी गांव में एक युवक की हत्या हुई है। मृतक की पहचान गांव के पंच परमजीत उर्फ परमाला के तौर पर हुई। शव गली में पड़ा हुआ था। परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पीजीआई के डेड हाउस में ले जाया गया। 

विज्ञापन
Punch murdered in Rohtak by hitting him on head with stick, altercation took place while drinking alcohol
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के गांव काहनी में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के चलते पंच (35) परमजीत उर्फ परमाला एक युवक ने सिर में लठ्ठ मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जो गांव में अपनी बहन के घर आया हुआ था। सदर पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुबह सूचना मिली कि काहनी गांव में एक युवक की हत्या हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गांव के पंच परमजीत उर्फ परमाला के तौर पर हुई। शव गली में पड़ा हुआ था। साथ ही तख्त पर प्लास्टिक की बोतल व खाने-पीने का सामान बिखरा हुआ था। तत्काल परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पीजीआई के डेड हाउस में ले जाया गया। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी थी कहासुनी, पुलिस को चिड़ी गांव के युवक की तलाश
जांच में पता चला है कि पंच के साथ एक परिवार की पहले भी कहासुनी हो चुकी है। चिड़ी गांव का युवक अपनी बहन के घर आया हुआ था। रात को शराब पीते समय पंच से फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर युवक ने सिर में लठ्ठ मारा, जिससे पंच की मौके पर ही मौत हो गई। -मुरारी लाल, प्रभारी थाना सदर>

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed