फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Protests have erupted over the results of the Assistant Professor recruitment exam for the English subject.

Rohtak News: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के अंग्रेजी विषय के परिणाम को लेकर विरोध जताया

Fri, 12 Dec 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Protests have erupted over the results of the Assistant Professor recruitment exam for the English subject.
रोहतक। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हरियाणा राज्य कमेटी ने हाल ही में हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) भर्ती के अंग्रेजी विषय के परिणाम को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। एसएफआई ने इस भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसे राज्य के मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है।
विज्ञापन




एसएफआई के राज्य सचिव सुखदेव बूरा ने बताया कि अंग्रेजी विषय के 613 पदों के लिए लगभग 2200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी लेकिन इनमें से केवल 151 अभ्यर्थी ही न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाए। इस कारण 462 सीटें खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन

एसएफआई ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि गोल्ड मेडलिस्ट, नेट-जेआरएफ और पीएचडी धारक छात्र भी इस न्यूनतम पात्रता को पार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि एचपीएससी पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न भर्तियों में हरियाणा के विद्यार्थियों को अयोग्य घोषित करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इंग्लिश विषय के परिणाम से यह स्पष्ट होता है कि एचपीएससी जानबूझकर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती को पूरा नहीं करना चाहती और कॉलेजों को स्थाई अध्यापक देना नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed