फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Protest outside Ayurvedic college following student's death

Rohtak News: छात्र की मौत के बाद आयुर्वेदिक कॉलेज के बाहर प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 09:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 20 Jul 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Protest outside Ayurvedic college following student's death
19- गॉड ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में छात्र पीयूष की मौत के बाद प्रदर्शन करते छात्र
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में 17 जुलाई को कोसली निवासी छात्र पीयूष यादव की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पीयूष का शव शवगृह में सही ढंग से नहीं रखा गया जिससे वह फूल गया।
विज्ञापन

छात्रों के अनुसार, पीयूष दूसरे छात्र के साथ रहता था। उसका साथी सुबह कॉलेज गया था। वापस आने पर पीयूष को सोया हुआ पाया। उठाने पर वह नहीं उठा। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शव को पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शवगृह में न फ्रीजर था और न ही अन्य सुविधाएं थीं। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर भेजने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम भी छात्रों ने खुद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने पीयूष की जमा की गई पूरी फीस और अतिरिक्त जुर्माना वापस करने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को कॉलेज प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि मुद्दा उठाने पर उनके नाम नोट किए गए। उनके साथ बदतमीजी की गई।
गौड़ शिक्षण संस्था के उप जिलाधिकारी एवं प्रशासक आशीष कुमार ने छात्रों के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। आशीष कुमार ने दावा किया कि प्रबंधन ने मृतक और पीड़ित परिवार को पूरा सहयोग दिया है।
उन्होंने बताया कि शिक्षक रात 11 बजे तक अस्पताल में पीड़ित परिवार के साथ रहे थे। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई है।

----
शवगृह में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। परिजनों को सही तरीके के साथ शव को सौंपा गया है। -डॉ. कमला, सीएमओ।

19- गॉड ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में छात्र पीयूष की मौत के बाद प्रदर्शन करते छात्र

19- गॉड ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में छात्र पीयूष की मौत के बाद प्रदर्शन करते छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed