{"_id":"65d4eac9f7e5d9d9400fe750","slug":"protest-of-electricity-department-employees-continues-for-the-fourth-day-rohtak-news-c-17-roh1019-365138-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बिजली विभाग के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बिजली विभाग के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन जारी
Tue, 20 Feb 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
कलानौर। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन हेड ऑफिस भिवानी के पदाधिकारी और सदस्यों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर कलानौर सब यूनिट बिजली बोर्ड कलानौर के प्रांगण में चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का विरोध एसडीओ कलानौर के खिलाफ किया गया है।
यह प्रदर्शन 2 घंटे चला और एसडीओ कलानौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरने की अध्यक्षता यूनिट सब प्रधान अमित कुमार ने की और मंच संचालन सब यूनिट फैक्ट्री मनवीर ने किया। प्रधान अमित कुमार ने बताया कि मंजू एलडीसी के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन है, और यह तब तक जारी रहेगा। एसडीओ का व्यवहार ठीक नहीं है और जबतक मंजू एलडीसी को न्याय नहीं मिल जाता यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर जय भगवान दांगी, गोवर्धन, हंस कुमार, प्रवेश, प्रधान मनजीत, विनोद, शाहित ,सतीश, सुनील, सूरज, मोहन आदि मौजूद रहे।
वर्जन
कर्मचारियों की कुछ मांग है उच्च अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया गया है। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला है। जल्द ही बातचीत करके धरना समाप्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
-कमलदीप, एसडीओ कलानौर